लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा भातृवभाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं क्लब सदस्यों के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया जिसमे क्लब सदस्यो ने भरपूर लुफ्त उठाया
क्लब अध्यक्ष लायन रूपेश राठी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष लायन संदीप गोयल एवम लायन घेवरचंद नाहर के संयोजन में अल सुबह ही क्लब सदस्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ पर्यटन स्थल मेनाल पहुंचे जहा प्राकृतिक झरनों का एवम बारिश के पश्चात हुई विशाल हरियाली को निहारने का सुअवसर प्राप्त हुआ
संयोजक लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने आकर्षक एवम मनोरंजन से भरपूर गेम्स का आनंद उठाया साथ ही स्वादिष्ठ व्यंजनों ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए
क्लब सचिव लायन राजेश चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन आर पी अग्रवाल,पूर्व सचिव लायन सुषमा अग्रवाल ,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पदम चंद जैन,पूर्व सचिव लायन कमल बाफ़ना, लायन विनय लोढ़ा, लायन माधव अग्रवाल, लायन सुरेंद्र सुराना,लायन प्रकाश कांठेड़, लायन पंकज जोशी, लायन किरण जोशी,लायन ममता चौधरी, लायन आशा राठी,लायन दीनदयाल सहित क्लब सदस्य और उनके पारिवार के सदस्य आदि मोजूद रहे
इससे पूर्व सफर के दौरान के दौरान रास्ते में आए शक्तिपीठ जोगनिया माता मंदिर के सभी ने दर्शन कर धर्म लाभ उठाया
अंत में क्लब कोषाध्यक्ष
लायन हेमन्त गट्टी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया