देशभर के 800 से अधिक पुरूष महिला एवं पैरा शूटरस् लेगें भाग
सात से 10 सितम्बर तक होगें मुकाबलें
अजमेर 02 सितम्बर। 10वीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान राईफल शूंटिग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी सात से दस सितम्बर तक सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल नगर परिसर, पुलिस चौकी के पास, अम्बेडकर भवन में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक पुरूष महिला एवं पैरा शूटरस् भाग लेगें।
प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सम्पन्न ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले इस खेल का अजमेर में भव्य आयोजन किया जा रहा है, इसमें अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रिोनिक स्कॉरिग टारगेटस् पर शूटर अपना प्रदर्शन करेगें। प्रतियोगिता शूंटिग रेंज में एक साथ 25 राइफल शूटर भाग ले सकेगें।
श्री किशनानी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में श्रेष्ठ चार शूटरर्स को नगद पुरस्कार भी प्रदान किये जायेगे। इसके अन्तर्गत आईएसएसएफ/सीओसी वर्ग की राइफल शूंटिग 10 मी. प्रतिस्पर्धा के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में प्रथम को 11000/, द्वितीय को 7500 व तृतीय को 5100/- नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की जायेगी। पिस्टल वर्ग में प्रथम को 7500, द्वितीय को 5100 व तृतीय को 3100 नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, अन्य सभी विजेता शूटरर्स को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें।
उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत होगें, समारोह 7 सितम्बर को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर राजस्थान राइफल शूंटिग, जिला राइफल शूंटिग के अधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेगें।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार करणी स्पोर्टस् शूंटिग अकादमी अजमेर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय स्पर्धा में 10 मी. एअर पिस्टल, 10मी एअर राइफल एवं 10 मी. ओपन साईट के मुकाबलें आयोजित किये जायेगें। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलें प्रातः 7 बजे से देर रात्रि तक आयोजित होगें। बाहर से आने वाले शूटर्स के ठहरने की व्यवस्था आयोजित समिति द्वारा की जायेगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी निर्मल सिंह राठौड़ एवं मनोज शर्मा सहित राइफल ऐशोसेशन के ज्यूरी अधिकारी प्रतियोगिता का संचालन करेगें। इस आयोजन में अजमेर विकास प्राधिकरण, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति एवं सुरभि इंटरप्राजेज का सहयोग रहेगा।
हिम्मत सिंह राठौड
आयोजक सचिव
9783617171