आज का राशिफल व पंचांग : 8 मार्च, 2025, शनिवार

आज और कल का दिन खास
08 मार्च 2025 : श्रीहरि जयंती आज।
08 मार्च 2025 :  बरसाना में आज मनाई जायेगी होली।
08 मार्च 2025 : ब्रज में होली आज से होगी प्रारम्भ।
08 मार्च 2025 : विश्व महिला दिवस आज।
08 मार्च 2025 : आनंदा नवमी आज।
09 मार्च 2025 : नंदगांव में कल मनाई जाएगी लठमार होली।
09 मार्च 2025 : ओडिशा में कल मनाई जाएगी फ़ागुन दशमी।
आज का राशिफल
*****************
08 मार्च, 2025, शनिवार
=================
मेष : पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज मौज-मस्ती पर पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें।
वृषभ : सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें तो परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
मिथुन : आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आलसी रवय्ये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के शेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कर्क : अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
सिंह : पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या : जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला : अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
वृश्चिक : क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।
धनु : लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहा है। कर्ज से मुक्ति संभव है।
मकर : भवन भूमि सबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।
कुम्भ : व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहा है धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे है अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
मीन : दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
आज का पंचांग
==========
08 मार्च 2025, शनिवार
*******************
तिथि   नवमी    08:19 AM
नक्षत्र    आर्द्रा   11:29 PM
करण  कौलव,  08:19 AM,
          तैतिल   07:59 PM
पक्ष       शुक्ल
योग  आयुष्मान  04:23 PM
वार       शनिवार
सूर्योदय           06:39 AM
सूर्यास्त            06:25 PM
चन्द्रमा   मिथुन
राहुकाल  09:35 – 11:04 AM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      फाल्गुन
मास पूर्णिमांत   फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित  12:08 – 12:55 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!