अजमेर-12 अप्रेल- भारतीय सिन्धू सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की सहमति से प्रदेश भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने निरंजन शर्मा को अजमेर संभाग का संगठन मंत्री व गुल छताणी को अजमेर महानगर में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी की घोषणा की है।
प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी ने बताया कि गेहाणी के अजमेर प्रवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई व नये दायित्वों की घोषणा की।
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि निरंजन शर्मा व गुल छताणी बहुत समय से समाज के अलग अलग दायित्वों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं और सिन्धू सभा में नये दायित्व से अधिक सक्रियता से प्रवास कर सेवा करेगें।
बैठक में संभाग प्रभारी मोहन तुलस्यिाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी, मातृशक्ति अध्यक्ष रूकमणी वतवाणी, नरेन्द्र सोनी, भगवान पुरसवाणी, रमेश लखाणी, खूबचन्द भागचंदाणी, किशन केवलाणी, सुनीता भागचंदाणी, हरी केवलाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मनीष गुवालाणी,
प्रदेश मंत्री
मो.9828103345