मंच पर भावनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति, संचार व संगीत के साथ समन्वयता, लयबद्ध गतियों के माध्यम से छात्राओं ने शास्त्रीय, लोकगीत एवं आधुनिक नृत्य शैलियों पर विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की ।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढा के निर्देशन में चल रहे ‘‘झंकार- 2025’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दूसरे दिन अंग्रेजी संभाषण, लघु नाटिका एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
*अंग्रेजी संभाषण प्रतियोगिता* में छात्राओं ने विभिन्न बिन्दुओं व तथ्याधारित तर्को के माध्यम से अपने मन के भावों को मंच पर प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान यशस्वी दाधीच, द्वितीय वंशिका दतवानी एवं तृतीय स्थान हर्षा दासानी ने प्राप्त किया ।
*लघु नाटिका प्रतियोगिता* में छात्राओं ने समसामयिक विषयों पर अभिनय द्वारा सामाजिक व्यवस्था पर एक नवीन दृष्टिकोण प्रस्तुत कर जाग्रति लाने का प्रयास करते हुए प्रथम स्थान टीया एवं समूह, द्वितीय स्थान वंशिका एवं समूह एवं तृतीय स्थान योगिता एवं समूह ने प्राप्त किया ।
*एकल नृत्य प्रतियोगिता* में प्रतिभागियों ने अपने सुंदर रूप सज्जा, मधुर संगीत, तालमेल, भाव और ऊर्जा से भरी भव्य नृत्य प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया । एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेजल भट्ट, द्वितीय स्थान अन्वेषा नाहटा एवं तृतीय स्थान तन्वी अग्रवाल ने प्राप्त किया ।
सभी विजयी छात्राओं को अकादमिक प्रभारी डॉ नीलम लोढ़ा एवं झंकार संयोजिका निधि पंवार द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
प्रतियोगिताओं मे निर्णायक की भूमिका डॉ हरीश गुजराती, डॉ नरेंद्र साद, विधि त्रिपाठी, वर्षा तापड़िया, शोभा बंशीवाल एवं वसुधा माहेश्वरी ने निभाई ।
कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही ।
डॉ आर.सी. लोढ़ा
प्राचार्य