विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए यूनिवो एजुकेशन ने नितिन गोलानी को सीईओ की ज़िम्मेदारी सौंपी

दिल्ली, जून, 2026: भारत की अग्रणी ऑनलाइन उच्च शिक्षा कंपनियों में से एक यूनिवो एजुकेशन ने आज नितिन गोलानी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है।

श्री गोलानी लगातार शिक्षार्थियों  के परिणामों, विश्वविद्यालय साझेदारियों और बड़े पैमाने पर सीखने के डिजिटल अनुभवों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए यूनिवो के विकास के अगले कदम का नेतृत्व करेंगे, और तेजी से बदलते ऑनलाइन उच्च शिक्षा इकोसिस्टम में कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे।

शिक्षा, प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक के वैश्विक अनुभव रखने वाले, नितिन गोलानी यूनिवो में एक ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर शामिल हो रहे हैं जब कंपनी विभिन्न पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों के लिए उद्योग के लिए बेहतर और परिणाम हासिल करने वाली उच्च शिक्षा तक पहुंच को लगातार बढ़ा रही है।

अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड, ओयो, ओला इलेक्ट्रिक, एसेंचर स्ट्रेटजी और मेटलाइफ़ जैसे कंपनियों में अग्रणी पदों पर कार्य किया है। उनके पास गतिशील व्यावसायिक वातावरण में व्यावसायिक बदलाव, डिजिटल विकास, बाजार के विस्तार और बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं पर केंद्रित परिचालन का व्यापक अनुभव है।

यूनिवो के साथ जुडने से पहले, नितिन ने शिक्षा और प्रौद्योगिकी से जुड़े व्यवसायों में नेतृत्व देने वाली  भूमिकाएँ निभाईं, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को बड़े पैमाने पर विकसित करने, व्यावसायिक परिचलनों को मजबूत करने और कई बाजारों में विकास की नई पहलों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

अपनी नई भूमिका में, नितिन व्यावसायिक विकास को गति देने, विश्वविद्यालय साझेदारियों को मजबूत करने, शिक्षार्थियों के अनुभवों को बेहतर बनाने और ऑनलाइन उच्च शिक्षा के लिए यूनिवो के लंबी अवधि वाला दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

अपने नए कार्यभार के बारे में टिप्पणी करते हुए, यूनिवो एजुकेशन के सीईओ, नितिन गोलानी ने कहा, “उच्च शिक्षा प्रौद्योगिकी, सुलभता और युवाओं की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप बदलाव के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है। यूनिवो ने अपने ‘शिक्षार्थी- सर्वप्रथम’ दृष्टिकोण, विश्वविद्यालयों के साथ गहरी साझेदारियों और बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता से उच्च शिक्षा की एक मजबूत नींव तैयार की है। मैं अपनी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूँ, ताकि हम अपनी पेशकशों को और शक्तिशाली बना सकें, उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच को बढ़ा सकें और शिक्षार्थियों तथा संस्थानों के लिए भविष्य के अनुकूल अनुभव हासिल कर सकें।”

इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, कंपनी प्रवक्ता ने कहा, “नितिन के पास रणनीतिक नेतृत्व, परिचालन विशेषज्ञता और शिक्षा तथा डिजिटल व्यवसायों का अपार शक्तिशाली अनुभव है। संगठनों को बड़े पैमाने पर विकसित करने और उपभोक्ता-केंद्रित व्यवसाय बनाने का उनका पिछला रिकॉर्ड उन्हें यूनिवो के विकास और नवाचार के अगले चरण का नेतृत्व करने के पैमाने पर पूरी तरह योग्य अनुभव करता है।”

पिछले कुछ सालों में, यूनिवो एजुकेशन ऑनलाइन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान  के रूप में उभर कर सामने आई है। इसने कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ के साथ मिलकर नए जमाने के छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए इंडस्ट्री से जुड़े डिग्री और सर्टिफिकेशन पाठ्यक्रम पेश किए हैं। कंपनी का लक्ष्य, नितिन के नेतृत्व में विश्वविद्यालयों के साथ अपने सहयोग को और मज़बूत करना, ज़्यादा से ज़्यादा छात्रों तक अपनी पहुँच बनाना, और लगातार अभिनव व परिणामों पर आधारित सीखने के अनुभव तैयार करना है।

गोलानी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन किया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!