मातृभूमि की रक्षा करते हुये दाहरसेन ने अपने परिवार का बलिदान दिया-लखावत
अजमेर 14 जून सिन्धपुति महाराजा दाहरसेन के 1314वें बलिदान दिवस पर राष्ट्र प्रथम और महाराजा दाहरसेन विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान सोशल मिडिया के प्लेटफॉर्म पर किया गया। आशीवचन हरी सेवा धाम भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर हंसराम जी महाराज, मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, वक्ता भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, वरिष्ठ लेखक व चिंतक गिरधर तेजवानी अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी रहे।
इस अवसर पर महामण्डलेष्वर हंसराम ने कहा कि महाराजा दाहरसेन ने आज से 1314 वर्ष पूर्व राष्ट्र रक्षा के लिये मातृभूमि ही नहीं संस्कृति व सनातन को भी बचाते हुये उनके पूरे परिवार ने बलिदान दिया। आज की परिस्थििति में हमें राष्ट्र रक्षा करते हुये सनातन की राह पर चलना चाहिये। युवाओं को प्रेरणा लेकर अपने घरों में महाराजा दाहरसेन का चित्र रख आने वाली पीढी को गर्व की अनुभूति महसूस करावें।
मुख्य वक्ता राजसथान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि जिस समय सिन्ध की सीमायें भारत वर्ष में थी उस समय अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुये बलिदान हुये ऐसे महापुरूष का अजमेर में स्मारक बनाकर उनको सच्ची श्रृद्धांजलि दी है। सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने राष्ट्र की रक्षा में यथायोग्य समर्पण करना चाहिये।
भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में संगठन की ओर से महाराजा दाहरसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर रंगभरो प्रतियोगिता, संगोष्ठियां व देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। युवा व बाल संस्कार शिविरों में महाराजा दाहरसेन की जीवन गाथा चित्रण प्रस्तुत कर रहे हैं।
लेखक व चिंतक गिरधर तेजवानी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिले व युवा पीढी को षोध व अध्ययन कर नई टेक्नोलोजी से जोडें व राष्ट्रीय स्तर पर नई शिक्षा नीति में हर भाषा में पढाया जाये।
सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन पर मंचीय नाटक का मंचन हो रहा है और उनके जीवन व स्मारक पर एक फिल्म का निर्माण कराया जाना चाहिये व पर्यटन विभाग भी इसे अपने अजमेर के पर्यटन स्थल में जोडें।
समिति के सम्पत सांखला ने बताया कि सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस पर पूर्व संध्या 15 जून को सांय दीपदान व महाआरती एवं 16 जून को प्रातः 8.00 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। साथ ही स्मारक पर स्थित हिंगलाज माता मन्दिर पर पूजा अर्चना, महापुरूषों की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पण व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेगें।
इन सभी कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारतीय सिन्धू सभा, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति व सिन्धु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समन्वयक मो
9829070059