*श्री श्याम सेवा संस्था द्वारा वैशाख मास (पुरुषोत्तम मास) में किया सेवा कार्य*

अजमेर 14 जून (    ) अजमेर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्य करने के उद्देश्य से श्री श्याम सेवा संस्था नामक संस्था का गठन किया है, इस संस्था का उद्देश्य सर्व समाज के जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार में सहयोग के साथ ही अन्य सेवा कार्य करना है l संस्था का सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रेशन भी करा लिया गया है l
   संस्था द्वारा सेवा कार्य की शुरुआत में वैशाख मास (अधिक मास) में बाबा रामदेव मन्दिर कोटड़ा के बाहर (फ्लोरेंस के सामने) ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए वहाँ चल रही नानी बाई का मायरा कथा में आये श्रद्धालुओं व आम राहगीरों को लगभग 500 ग्लास शीतल छाछ वितरित की l
   इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुशील कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव योगेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, महिला सचिव श्रीमती राम कंवर विजयवर्गीय, प्रचार प्रसार सचिव अरविंद कुमार गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार अग्रवाल व आशीष जैन ने अपने हाथों से शीतल छाछ वितरित की l
  संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से विभिन्न सेवा कार्य किये जाते रहेंगे l
शैलेंद्र अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!