विप्र सेना राजस्थान की प्रदेश कोर कमेटी एवं संभाग स्तरीय प्रमुख पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक जयपुर में आयोजित हुई। बैठक से लौटकर बीकानेर की मीडिया से बात करते हुए विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस चिंतन-सत्र में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि आगामी योजना के तहत विप्र सेना ऐप के माध्यम से देशव्यापी डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की विचारधारा को पुष्ट करेगी। डॉ. मेघना ने विप्र सेना का वार्षिक कैलेंडर निकाले जाने की बात को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि आगामी समय में प्रदेश युवा अधिवेशन , महिला अधिवेशन, प्रदेश वरिष्ठ चिंतन अधिवेशन, ब्रह्म चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का प्रदेश अधिवेशन तथा संभाग स्तरीय विप्र जागृति रथ यात्रा सहित अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम भी संगठन द्वारा आयोजित किए जाएंगे।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया ने संगठन के पुनर्गठन, संविधान निर्माण, प्रशिक्षण व्यवस्था और सेवा आधारित कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बीकानेर टीम से इंद्र कुमार शर्मा, पवन सारस्वत, धर्मेंद्र सारस्वत बैठक में शामिल रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी ने विप्र हेल्थ केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया के विस्तार तथा चिकित्सा सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी
समापन सत्र में विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक नेतृत्व को भावी दिशा बताया।
महिला प्रकोष्ठ के सत्र में बीकानेर की डॉ. मेघना के अलावा प्रदेश अध्यक्ष पूनम आचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रियंका शर्मा, पुष्पा वशिष्ठ, ज्योति आशीर्वाद आदि ने भी समाज निर्माण में महिलाओं की भागीदारी व भूमिका पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।