ओप्‍पो इंडिया ने रेनो 1616 सीरीज पेश की, जिसमें क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए है AI पोर्ट्रेट कैमरा और AIरीमिक्स कोलाज

जयपुर, 8 जुलाई, 2026: आज ओप्‍पो  इंडिया ने अपनी रेनो 1616 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के पहले HoloVerse 3Dडिजाईन, 50MP के मेन और 3.5X टेलीफोटो लेंस वाले AI पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ 4K 60fps HDRवीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 1616 और रेनो 1616c पेश किए गए हैं। ये स्मार्टफोन युवाओं के लिए बनाए गए हैं। रेनो 1616 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टैंट भी है। रेनो 1616 सीरीज में जहाँ शानदार कंटेंट के लिए AI रीमिक्स कोलाज, Pop Cam और Popout 2.0 जैसे AI पॉवर्ड टूल हैं, वहीं लेटेस्ट ColorOS 16 की मदद से बहुत ही इंटैलिजेंट अनुभव भी मिलता है। इसलिए रेनो 1616 सीरीज के साथ यूजर आसानी से क्रिएट, कनेक्ट और एक्सप्रेस करने में समर्थ बनते हैं।

गोल्डी पटनायक, हेड, पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ओप्‍पो  इंडिया ने कहा, ‘‘आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाईस नहीं है,बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है। रेनो सीरीज हमेशा से ट्रेंडसेटिंग डिजाईन के साथ बेहतरीन इनोवेशन पेश करती आई है। यह सीरीज वैसे ही आगे बढ़ी है, जैसे युवा क्रिएट और कनेक्ट करते हैं। रेनो 1616 सीरीज के साथ हम अब तक का सबसे एक्सप्रेसिव डिजाईन लेकर आए हैं। इसमें अभी तक का सबसे इंटैलिजेंट कैमरा अनुभव और AI दिया गया है, जो बैकग्राउंड में काम करते हुए हर क्रिएटिविटी को आसान बना देता है। रेनो 1616 सीरीज में हर इनोवेशन को सोच समझकर यूजर्स के लिए विकसित किया गया है। यह सीरीज उन्हें महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने, खुद को एक्सप्रेस करने और प्रीमियम अनुभवों का आनंद लेने में समर्थ बनाती है।

भारत का पहला HoloVerse 3D डिजाईन

रेनो की हर जनरेशन एक नए डिजाईन के साथ आती है। रेनो 1616 में इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब तक का सबसे बोल्ड एक्सप्रेशन दिया गया है। यह कॉस्मोस की सुंदरता और रहस्य से प्रेरित है। रेनो 1616 सीरीज के साथ भारत में पहला HoloVerse 3Dडिजाईन पेश किया गया है, जो ओप्‍पो  की एक्सक्लुसिव HoloVerse 3D टेक्नोलॉजी से बना है। इसमें ऑल-न्यू 3D पॉप प्लैनेट डिजाईन है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन बनाता है, जो हर एंगल से खास है।

3D पॉप प्लैनेट डिजाईन केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। यह एक आकर्षक नैकेड-आई 3D इफेक्ट पैदा करता है, जिससे ऐसा महसूस होता है कि फोन की सतह के नीचे अंतरिक्ष के प्लैनेट फ्लोट कर रहे हैं। यह डिजाईन प्रेसिजन-इंजीनियर्ड ड्युअल-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर और लाखों माईक्रो लेंस से बना है। जैसे ही प्रकाश और जगह को बदला जाता है, इस डिजाईन में हर दिशा से गहराई और मूवमेंट उभरकर आते हैं। इस सिग्नेचर लुक के साथ ओप्‍पो  का फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश और डायनामिक स्टेलर रिंग भी है, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमक और डेप्थ उत्पन्न करता है, जिससे इसे एक खास विज्युअल पहचान मिलती है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 1616 और रेनो 1616c स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे, जो हाथों में प्रीमियम लुक के साथ आपके व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाएंगे।

रेनो 1616 सीरीज में सुंदर डिजाईन के साथ कम्फर्ट बढ़ाने के लिए एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। रेनो 1616 में अल्ट्रा-थिन बेजेल के साथ कॉम्पैक्ट 6.32 इंच डिस्प्ले है। वहीं रेनो 1616c में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hzरिफ्रेश रेट और आधुनिक आई-केयर टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। ये पूरे दिन बहुत ही जीवंत विज्युअल और आरामदायक व्यूईंग प्रदान करते हैं। रेनो 1616 की थिकनेस 8.22mm और वजन केवल 182 ग्राम है। वहीं रेनो 1616c की थिकनेस 8.44mm और वजन 195 ग्राम है। ये दोनों डिवाईस पूरे दिन हाथ में पकड़े रहने पर भी हाथों को आराम बना रहता है। ये डिवाईस रिलायबिलिटी के लिए बनाई गई हैं। दोनों डिवाईस को बनाने के लिए ओप्‍पो  की कठोर स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। डस्ट और वॉटर रजिस्टैंस के लिए ये स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। यानी ये पानी में भीगने, बारिश और पानी की तेज बौछार में भी सुरक्षित रहते हैं।

ओप्‍पो  की रेनो 1616 सीरीज में पहली बार AI स्नैप की दी गई है। यह क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी की तुरंत एक्सेस प्रदान करती है। यूजर्स माईंड स्पेस में अपना कंटेंट सेव कर सकते हैं। वॉईस नोट्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं और अक्सर इस्तेमाल होने वाले टूल्स, जैसे कैमरा, ट्रांसलेटर और रिकॉर्डर तक केवल की को प्रेस करके पहुंच सकते हैं।

नई जनरेशन के लिए ट्रेंडसेटिंग AI कैमरा

रेनो 1616 में शानदार इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ50MP का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाईड कैमरा शामिल है। इसका ड्युअल फ्लैश सिस्टम कम रोशनी में भी ज्यादा ब्राईट और क्लियर शॉट प्रदान करता है। रेनो 1616c में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और एक अल्ट्रा-वाईड कैमरा है। इसमें भी जीवंत और विस्तृत इमेज के लिए ड्युअल फ्लैश सिस्टम है। रेनो 1616 अल्ट्रा-वाईड, मेन और टेलीफोटो, तीनों फोकल लैंथ पर 4K 60fps HDR वीडियो शूट करता है। किसी भी एंगल से डायनामिक रेंज और कलर एक्युरेसी में कोई कमी नहीं आती है। 4K ऑटो स्ट्रेटेन वीडियो रिकॉर्डिंग हैंडहेल्थ ड्रिफ्ट को हाथोंहाथ करेक्ट कर देती है। वहीं जूम फ्री वीडियो सभी जूम ट्रांजिशन में क्लैरिटी और स्टेबिलिटी बनाए रखता है, जिससे क्रिएटर्स को एक संपूर्ण और लगातार चलने वाली वीडियो टूलकिट मिलती है।

इन दोनों डिवाईस में 50MP का 3.5X टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है, जिससे ऐसी फोकल लैंथ मिलती है, जैसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के क्लासिक 85mm पोर्ट्रेट लेंस देते हैं।

ओप्‍पो  की नैचुरल टोन इमेजिंग स्किन टोन, कलर रिप्रोडक्शन और लाईटिंग को बैलेंस करती है। यह हर सब्जेक्ट पर एक समान एस्थेटिक्स लगाए बिना उनकी व्यक्तिगत विशेषता को बनाकर रखती है। तेज धूप में शूटिंग करनी हो, सुनहरी किरणों के बीच या फिर कैफे की मंद रोशनी में, रेनो 1616 सीरीज का कैमरा सिस्टम फेशियल डिटेल्स, नैचुरल टैक्सचर और वास्तविक कलर्स को बनाए रखता है। इसलिए हर फोटोग्राफ बिल्कुल वैसा मिलता है, जैसा कि वास्तविक वातावरण में महसूस होता है।

नई जनरेशन द्वारा क्रिएट करने के तरीके के अनुरूप निर्मित

आज क्रिएटर केवल क्षणों को कैप्चर नहीं करते हैं, बल्कि वो कहानियाँ सुनाते हैं। वीकेंड गेटवे हो, कैफे व्लॉग, फोटो डंप या दोस्तों के साथ आकस्मिक मस्ती, हर मामले में एक्सप्रेशन के लिए क्रिएटिविटी जरूरी हो गई है। रेनो 1616 सीरीज नई पीढ़ी के क्रिएटर्स के लिए बनाई गई है। इसमें AI पॉवर्ड फोटोग्राफी के साथ इन्ट्यूटिव एडिटिंग टूल दिए गए हैं, जो कंटेंट बनाना और शेयर करना बहुत आसान कर देते हैं। इसमें AI रीमिक्स कोलाज फोटो, लाईव फोटो और वीडियो को डायनामिक विज्युअल स्टोरी में बदल देता है और कुछ ही टैप्स में कस्टमाईजेबल लेआउट, टैक्स्ट, स्टिकर और आर्टिस्टिक इफेक्ट उसमें जोड़ सकता है।

Pop Cam में फिल्म से प्रेरित नौ AI-क्योरेटेड स्टाईल, रेट्रो और लाईफस्टाईल एस्थेटिक्स पेश किए गए हैं, जिससे यूजर्स तुरंत अपने फोटो को पर्सनालाईज करने में समर्थ बनते हैं। Popout 2.0 सब्जेक्ट्स को फ्रेम से बाहर तक बढ़ाकर क्रिएटिविटी में और निखार ला देता है। यह लोगों, पेट्स, लैंडमार्क्स और दैनिक ऑब्जेक्ट्स को पहचानकर ज्यादा सुंदर विज्युअल बनाता है।

ड्युअल-व्यू वीडियो 2.0 फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग कर सकता है। यह क्षण और क्रिएटर का नजरिया एक ही टेक में कैप्चर कर लेता है। फ्लेक्सिबल लेआउट और सुगम फोकल लैंथ स्विचिंग से ट्रैवल, लाईफस्टाईल और दैनिक स्टोरीटैलिंग के लिए ज्यादा क्रिएटिव फ्रीडम मिलती है।

इसके अलावा, AI रिकंपोज, AI परफेक्ट शॉट, AI बेस्ट फेस, AI अनब्लर, AI ईरेजर, AI फ्लैश फोटोग्राफी 3.0 और AI स्टूडियो जैसे AI-पॉवर्ड इमेजिंग टूल इन अनुभवों को और अधिक बेहतर बना देते हैं। ये टूल कंपोजिशन बेहतर बनाने, क्लैरिटी बढ़ाने, अनैच्छिक ऑब्जेक्ट्स को हटाने और सुंदर, सोशल रेडी कंटेंट बनाने में मदद करते हैं। इससे हर क्षण में प्रोफेशनल क्वालिटी की क्रिएटिविटी मिलती है।

ओप्‍पो  बबलः फ्लेक्स चीट कोड

रेनो 1616 सीरीज ओप्‍पो  Bubble के साथ आ रही है। यह ओप्‍पो  का पहला स्मार्ट कैमरा कंपेनियन है, जो खास उन क्रिएटर्स के लिए डिजाईन किया गया है, जो फंक्शनैलिटी के साथ सेल्फ-एक्सप्रेशन भी चाहते हैं। इसका वजन 27.5 ग्राम है। ओप्‍पो  Bubble एक मैग्नेट की तरह स्मार्टफोन से जुड़ जाता है। इसमें एक समर्पित 1.75-एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो रियर कैमरा का प्रिव्यू दिखाता है, ताकि यूजर रियर कैमरा से परफेक्ट फ्रेम में सेल्फी, ग्रुप फोटो और क्रिएटिव कंपोजिशन तैयार कर सकें। इसमें 550mAh की बैटरी लगी है और यह IP 54 डस्ट एंड वॉटर रजिस्टैंस के साथ आता है। Bubble एक वायरलेस रिमोट, कस्टमाईजेबल डिजिटल एक्सेसरी और एक इंटरैक्टिव लाईफस्टाईल कंपेनियन की तरह काम करता है। यह रेनो 1616 ईकोसिस्टम की क्रिएटिव संभावनाओं का दायरा स्मार्टफोन के मुकाबले काफी अधिक बढ़ा देता है।

लेटेस्ट ColorOS 16

रेनो 1616 सीरीज लेटेस्ट ColorOS 16 पर चलती है, जो ओप्‍पो  का अब तक का सबसे इंटैलिजेंट और पर्सनालाईज्ड अनुभव प्रदान करता है। यह क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और ट्रैवलर्स को अलग-अलग ऐप्स में जाए बिना ज्यादा चीजें याद रखने, बेहतर ऑर्गेनाईज करने, स्मार्ट ट्रैवल करने और ज्यादा तेजी से जवाब पाने में मदद करता है।

इसमें AI माईंड पायलट है, जो उद्योग में एग्रीगेटेड एलएलएम और पर्सनालाईज्ड मैमोरी क्षमताओं का पहला फ्यूजन है। यह जेमिनाई, परप्लेक्सिटी और चैटजीपीटी को एक ही स्क्रीन में साथ लाता है। आपको रिकमेंडेशन, रिसर्च या प्लानिंग के लिए अलग-अलग AIएप्लीकेशनों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यूजर्स सबसे उचित मॉडल से अपने आप जवाब पाते हैं या क्रॉस वैरिफिकेशन के साथ वो साथ-साथ जवाब देख भी सकते हैं। AI माईंड स्पेस मैमोरी से कनेक्टेड AI माईंड पायलट समय के साथ और अधिक पर्सनालाईज्ड होता चला जाता है। यह हर सवाल को नए सिरे से देखने की बजाय सेव किए गए कॉन्टैक्स्ट और पिछली बातचीत से नतीजे लेता है। यूजर AIस्नैप की की मदद से किसी भी जगह से क्षणों, विचारों और कंटेंट को अपनी डिवाईस पर तुरंत कैप्चर कर सकते हैं। कैप्चर की गई हर चीज को AI माईंडस्पेस में कैटेगराईज और ऑर्गेनाईज कर दिया जाता है। यह इंटैलिजेंट मैमोरी हब बिखरी हुई इन्फॉर्मेशन को एक सिंगल और कॉन्टैक्स्ट के अनुरूप स्पेस में रख लेता है, जो एक ‘‘दूसरे दिमाग’’ की तरह काम करता है। AI बिल मैनेजर रोजमर्रा की रसीदों, स्क्रीनशॉट्स, मैसेजेस और वॉईस इनपुट को ऑर्गेनाईज्ड फाईनेंशियल रिकॉर्ड्स में बदल देता है। यह खर्च की श्रेणियों को पहचान लेता है,आय और खर्चों को ट्रैक करता है, रियल-टाईम एक्सचेंज रेट के साथ विभिन्न करेंसी पहचान लेता है और मासिक ट्रेंड्स को व्यवस्थित कर देता है।

AI मेन्यू ट्रांसलेशन रेस्टोरैंट के मेन्यू का ट्रांसलेशन कर सकता है, मेन्यू आईटम्स और उनकी सामग्री को पहचान सकता है, एलर्जन की जानकारी दे सकता है और मूल्य को आपकी करेंसी में बदलकर दिखा सकता है। AI वॉईस ट्रांसलेशन की मदद से दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों से बात करने में मदद मिलती है। यह आसपास के नॉईज को कम करके स्पष्ट वॉईस कैप्चर करता है। वहीं AI लाईव ट्रांसलेशन की मदद से यूजर्स किसी भी कंटेंट को सुनकर हाथों-हाथ उसका ट्रांसलेशन प्राप्त कर सकते हैं। यह ट्रांसलेशन सामान्य बोलचाल के लहजे में मिलता है, जो अंतर्राष्ट्रीय मीटिंग, लैक्चर या सेमिनार के लिए काफी उपयोगी है।

AI रिकॉर्डिंग स्टिकर से मीटिंग्स, लैक्चर और बातचीत को कैप्चर करना बहुत आसान हो गया है। यूजर रिकॉर्डिंग और प्लेबैक के दौरान मार्कर एड कर सकते हैं, फोटो इंसर्ट कर सकते हैं और टैक्स्ट नोट बना सकते हैं। इसके बाद हाईलाईट किए गए मुख्य पॉईंट्स के साथ अपने आप एक बेहतरीन समरी तैयार हो जाती है। AI स्कैन और AI एक्सट्रैक्ट डॉक्युमेंट्स, हैंडआउट्स, इमेज, टेबल और पेचीदे लेआउट्स को डिजिटाईज कर सकता है। ये इन्हें सेकंडों में एडिट होने योग्य डिजिटल कंटेंट में बदल देता है।

दमदार परफॉर्मेंस, पूरा दिन चलने वाली बैटरी

रेनो 1616 Snapdragon® 7 Gen 4 मोबाईल प्लेटफॉर्म और 4nm प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसलिए यूजर को हर मामले में काफी दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। इसकी सीपीयू परफॉर्मेंस 27 प्रतिशत तक ज्यादा तेज है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक है। जीपीयू ग्राफिक्स रेंडरिंग 30 प्रतिशत तक अधिक तेज है।

 रेनो 1616c में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 4nm चिपसेट लगा है, जिसमें चार 2.5GHz Cortex-A78 कोर और चार Cortex-A55 कोर हैं। यह Mali-G615 MC2 GPU, 24GB तक की रैम (12 GB फिजिकल + 12 GB वर्चुअल) और यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इस सीरीज में AI LinkBoost 4.0 कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है और शेयरिंग स्पीड को 73 प्रतिशत तक ज्यादा तेज कर देता है। AI HyperBoost 2.0 की मदद से भारी गेमिंग सत्रों में भी 120 एफपीएस तक स्मूथ और स्थिर गेमप्ले मिलता है।

रेनो16 में 6,700mAh की बैटरी और 80 वॉट की SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं रेनो 1616c में 7,000mAh की बैटरी और 80 वॉट की SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग है। इसलिए यूजर पूरे दिन प्रोडक्टिव और कनेक्टेड रहते हुए एंटरटेनमेंट कर सकते हैं।

ओप्‍पो  Enco Air5 के साथ बेहतरीन अनुभव पाएं

ओप्‍पो  ने रेनो 1616 सीरीज के साथ ओप्‍पो  Enco Air5 भी लॉन्च किया है। यह 5,000Hz की अल्ट्रा-वाईड फ्रीक्वेंसी रेंज में 52dBएक्टिव नॉईज कैंसेलेशन (ANC) के साथ फ्लैगशिप ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसमें ट्रिपल-माईक्रोफोन सिस्टम और AI-पॉवर्ड कॉल नॉईज रिडक्शन दिया गया है। इसलिए ये ईयरबड तेज हवा या शोरगुल के वातावरण में भी क्रिस्टल-क्लियर वॉईस प्रदान करते हैं।

इन्हें पूरे दिन कम्फर्ट के लिए बनाया गया है। 4.3 ग्राम के ये लाईटवेट ईयरबड IP55 डस्ट एवं वॉटर रजिस्टैंस के साथ आते हैं। इनकी बैटरी लाईफ 54 घंटे तक है। साथ ही, बैटरी टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाईड ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। इसमें 12मिमी का डायनामिक बैस ड्राईवर,ओप्‍पो  एलाईव ऑडियो और क्लियर एकाउस्टिक कैविटी डिजाईन दिया गया है, जो बहुत ही इमर्सिव और रिच साउंड प्रदान करता है। इसके साउंड मास्टर ईक्यू और 10 बैंड प्रो ईक्वलाईजर की मदद से यूजर साउंड के अनुभव को पर्सनालाईज भी कर सकते हैं। एन्ड्रॉयड, आईओएस और विंडोज से कनेक्ट होने के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.1, ड्युअल-डिवाईस कनेक्टिविटी है। साथ ही, यह AI ट्रांसलेट, गूगल जेमिनाई और स्पॉटिफी से सुगमता से कनेक्ट हो जाता है। ओप्‍पो  Enco Air5 के साथ रेनो 1616 का ईकोसिस्टम पूर्ण होता है, जो ज्यादा स्मार्ट और इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। यह लैवेंडर पर्पल और मिडनाईट ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

मूल्य व उपलब्धता

रेनो 1616 5जी का 8GB + 256 GB वैरिएंट 61,999 रुपये और 12GB + 256 GB वैरिएंट 67,999 रुपये में उपलब्ध होगा। रेनो 1616c 5जी 8GB + 128 GB वैरिएंट में 46,999 रुपये, 8GB + 256 GB वैरिएंट में 49,999 रुपये और 12GB + 256 GB वैरिएंट में 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ओप्‍पो  रेनो 1616 सीरीज 9 जुलाई, 2026 से अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मेनलाईन रिटेल स्टोर्स और ओप्‍पो  ई-स्टोर से आकर्षक ऑफरों के साथ खरीदी जा सकेगी।

  • चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।
  • सभी प्रमुख फाईनेंसर 18 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम प्रदान कर रहे हैं।
  • प्रमुख ट्रेड इन पार्टनर्स से 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
  • बिना किसी अतिरिक्त लागत के 180 दिनों का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा।
  • हर रेनो 1616 सीरीज की खरीद के साथ ओप्‍पो  एन्को बड्स 3 प्रो+ 50 प्रतिशत छूट के साथ मिलेगा।
  • ओप्‍पो  Bubble के साथ रेनो 1616 सीरीज खरीदने पर 18 महीने की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम या 10 प्रतिशत का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर मिलेगा।

ओप्‍पो  Bubble 9 जुलाई से 7,999 रुपये में मिलना शुरू होगा। वहीं ओप्‍पो  Enco Air5 की सेल 2 जुलाई से शुरू होगी और ये 3,299रुपये में मिलेंगे। इन्हें ओप्‍पो  ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और मुख्य मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!