हिंदी एवं राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया को त्रिसुगंधी संस्था द्वारा ऋषि श्रृंगी भवन उदयपुर में रविवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय लोक भासा साहित्य शिखर सन्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय चरित्रों और व्यावहारिक सीख देने वाली लोककथाओं व कहावती कथाओं को नाट्य रूप में प्रस्तुत करने के लिए मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, आयोजक आशा पांडे, अध्यक्ष सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ कैलाश डागा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीनाथ मंदिर नाथद्वारा के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडे, बाल वाटिका के संपादक भैरूलाल गर्ग, बच्चों का देश के संपादक प्रकाश तातेड, डॉ केके शर्मा तथा पूर्व आईएएस भरत भूषण व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 16 साहित्यिक विभूतियों का सम्मान किया गया तथा 8 पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। देश भर के सौ से अधिक साहित्यकारों शिरकत की।