नए प्रशासनिक अधिकारियों का डॉ. अंबेडकर प्रगतिशील समिति एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

अरांई। अरांई उपखंड एवं तहसील क्षेत्र में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले नए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का डॉ. अंबेडकर प्रगतिशील समिति अरांई एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।

नव नियुक्त तहसीलदार संतोष लुगारिया, नायब तहसीलदार चैतनप्रकाश रेगर, अशोक कुमार ओके, गिरदावर रोशन सिंघाड़िया, थानाधिकारी राजकमल कुमावत एवं कांस्टेबल सूरज मेघवंशी द्वारा अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात समिति एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैलाशचंद जाबडोलिया, रामनिवास उमरिया, छीतरमल कांसोटिया, शिवराज बेरवा, लक्ष्मणराम पूर्व उप सरपंच, भंवरलाल भांभी, दीनदयाल उदय, हेमराज उमरिया, धर्मेंद्र बेरवा, हरि बरिंडिया, पाना बेरवा, नन्दलाल, तेजमल राव, जगमल बेरवा, तेजमल भोपरिया, सैनिक कवि गणपत लाल उदय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समिति एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी अधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अधिकारियों को क्षेत्र में बेहतर प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सैनिक कवि- गणपत लाल उदय, अरांई अजमेर (राजस्थान) ganapatlaludai77@gmail.com

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!