कोटा, सितंबर 2026: भारत के नंबर 1 विंडो एवं डोर ब्राण्ड फेनेस्टा ने राजस्थान के कोटा में अपना एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्लांट की शुरूआत के साथ एल्युमीनियमएक्सट्रूज़न के कारोबार में कदम रखा है। इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत होंगी।
यह निवेश इन-हाउस एक्सट्रूज़न क्षमता के साथ फेनेस्टा के एल्युमीनियम विंडो और फॉसेड बिज़नेस को मजबूत बनाएगा। इससे कंपनी अपनी ज़रूरतों कोबेहतर तरीके से पूरा कर पाएगी और बाहरी सप्लायर्स पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, इससे नए एल्युमीनियम सिस्टम को तेज़ी से विकसित करने में भीमदद मिलेगी।
फेनेस्टा की अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के अलावा, यह प्लांट ओईएम एवं एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न का इस्तेमाल करने वाले अन्य ग्राहकों की ज़रूरतों कोभी पूरा करेगा, जिससे कंपनी के लिए एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न एक नया बिज़नेस वर्टिकल बन जाएगा।
इस विकास पर टिप्पणी करते हुए, फेनेस्टा के बिज़नेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, “फेनेस्टा ने हमेशा से ऐसी क्षमताओं के विकास में निवेश किया है जोहमें फेनेस्ट्रेशन इंडस्ट्री की बदलती ज़रूरतों का अनुमान लगाने और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती हैं। एल्युमीनियम हमारे लिएएक महत्वपूर्ण और तेज़ी से विकसित होने वाला सेगमेंट है, जहां विंडो, फॉसेड और अन्य एप्लीकेशन्स में ढेरों संभावनाएं हैं। ऐसे में एल्युमीनियम एक्सट्रूज़नप्लांट की शुरुआत हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे हम मूल्य श्रृंखला पर बेहतर नियन्त्रण बना सकेंगे और साथ ही इनोवेशन, पैमाना बढ़ानेऔर मार्केट की ज़रूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता भी बढे़गी। इस इंटीग्रेटेड क्षमता के साथ, हम एल्युमीनियम के क्षेत्र में अपने विकास को गति प्रदानकरने और अपने मौजूदा कारोबार से परे नए अवसर उत्पन्न करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”
फेनेस्टा यूपीवीसी तथा एल्युमीनियम विंडो एवं डोर के क्षेत्र में सबसे बड़ा ब्रांड है। देश भर में कंपनी का 400 से अधिक डीलरों का मज़बूत नेटवर्क है औरनेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, घाना और केन्या में इसकी अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी बढ़ रही है। इनोवेशन, गुणवत्ता और स्थायित्व पर लगातार ध्यान देते हुए, फेनेस्टा सभी मार्केट्स में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।.