नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 मतगणना सोमवार को

अजमेर, 11 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के अन्तर्गत मतगणना सोमवार 14 सितम्बर को सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा करवाई जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिले के नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतगणना दलों का प्रशिक्षण कार्य प्रभारी अधिकारी मतगणना दल गठन एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा 12 सितम्बर को किया जाएगा। मतगणना कार्य सम्पादित किए जाने का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 14 सितम्बर को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर के लिए रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल पूनिया है। मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर रहेगा। वार्ड संख्या एक से 13 के 78 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-09 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-10 रहेगा। यहां 7 गणन टेबलों पर प्रातः 8 बजे मतगणना आरम्भ होगी। मतगणना तक प्राप्त वार्ड संख्या एक से 80 तक के डाक मत पत्रों की भी गणना यहीं होगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 14-26 के 66 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण उपायुक्त (पुष्कर अनुभाग) श्रीमती शीला चौधरी को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-8 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-7 रहेगा। यहां 7 गणन टेबलों पर प्रातः 815 बजे मतगणना आरम्भ होगी। वार्ड संख्या 27-39 के 67 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार (भू-अभिलेख) श्री रमेश वर्मा को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-3 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-4 रहेगा। यहां 7 गणन टेबलों पर प्रातः 815 बजे मतगणना आरम्भ होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड संख्या 40-52 के 58 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण तहसीलदार श्री महेश शेषमा को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-13 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-12 रहेगा। यहां 6 गणन टेबलों पर प्रातः 815 बजे मतगणना आरम्भ होगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 53-66 के 76 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजमेर श्रीमती पदमा चौधरी को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-21 तथा स्ट्रॉग रूम मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-18 रहेगा। यहां 7 गणन टेबलों पर प्रातः 815 बजे मतगणना आरम्भ होगी। वार्ड संख्या 67-80 के 72 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक कलक्टर मुख्यालय अजमेर सुश्री दिव्या सोनी को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-25 तथा स्ट्रॉग रूम मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-2 रहेगा। यहां 7 गणन टेबलों पर प्रातः 815 बजे मतगणना आरम्भ होगी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद किशनगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट किशनगढ़ श्री अनिल कुमार चौधरी होंगे। इनके द्वारा वार्ड संख्या एक से 30 के लिए की मतगणना कराई जाएगी। वार्ड संख्या 31 से 60 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अरांई श्रीमती अर्चना बुगालिया होगी। तहसीलदार किशनगढ़ श्री अंकुर जैन को भी सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा नगर परिषद किशनगढ़ का मतगणना स्थल कंवर लाल पाटनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किशनगढ़ के मतगणना कक्ष कमरा संख्या 225 में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद पुष्कर के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पुष्कर श्री गुरु प्रसाद तंवर होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार पुष्कर श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान के द्वारा मतगणना स्थल खादी ग्रामोद्योग भवन पुष्कर के मतगणना कक्ष खादी ग्रामोद्योग भवन का हॉल में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका नसीराबाद के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबाद श्री कल्पित शिवरान तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार नसीराबाद श्री दिनेश चन्द शर्मा के द्वारा मतगणना स्थल श्री गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद के मतगणना कक्ष महाविद्यालय सभागार में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका पीसांगन के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पीसांगन श्री मोहन चौधरी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार पीसांगन श्री अमित जिन्दोलिया के द्वारा मतगणना स्थल पंचायत समिति पीसांगन के मतगणना कक्ष पंचायत समिति सभागार में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका सावर के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सावर श्री धमेन्द्र वर्मा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सावर श्री अविनाश के द्वारा मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय सावर के मतगणना कक्ष कमरा संख्या 10 में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका सरवाड़ के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सरवाड़ श्री गजेन्द्र शर्मा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सरवाड़ श्री दिनेश चन्द के द्वारा मतगणना स्थल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़ के मतगणना कक्ष कमरा संख्या 18 में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका केकड़ी के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट केकड़ी श्री सुरेश कुमार बलाई तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार केकड़ी श्री सत्य नारायण लौहार के द्वारा मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के मतगणना कक्ष कमरा संख्या 16 में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका टांटोटी के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार टांटोटी श्री मदनलाल शर्मा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार बांदनवाड़ा श्री शैमेन्द्र कुमार मीना के द्वारा मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय टांटोटी के मतगणना कक्ष कमरा संख्या 5 में मतगणना करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर को किया जाएगा। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रहेगी। नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!