भारत को जोड़ने वाला साहित्य लिखे – कुलदीप सिंह
अजमेर /हिंदी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर जिला इकाई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूबानी में विद्यार्थियों के लिए हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह रत्नू ने बाल लेखकों से भारत को जोड़ने वाला सार्थक और सकारात्मक लेखन करने का आह्वान किया। सारस्वत अतिथि डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने परिषद की जानकारी दी तथा अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य गोविंद भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया ने बच्चों को कहानी सुना कर आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बनवारी लाल शर्मा, गंगाधर हिंदुस्तान, विष्णु दत्त और राजेश शर्मा ने श्रेष्ठ कहानी लेखन हेतु को अंजू वैष्णव को प्रथम, नीतू रावत को द्वितीय, मोना रावत को तृतीय तथा तेजेंद्र, नीतू , कोमल व साक्षी को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये। निर्णायक प्रतिभा दाधीच व कांता रावत का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 44 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गए। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।