_*सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती*_

*विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी*_
अजमेर, 14 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 2025 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 2026 के तहत परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक  निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।
_*परीक्षा कार्यक्रम*_
सहायक निदेशक (डीएनए डिवीजन) के पदों हेतु परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक किया जाएगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु परीक्षा का आयोजन निम्नानुसार किया जायेगा:-
फिजिक्स डिवीजन: 13 अक्टूबर 2026 – प्रातः 10 से 12.30 बजे तक
बायोलॉजी डिवीजन, बैलिस्टिक डिवीजन: 13 अक्टूबर 2026 – दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक
डीएनए डिवीजन: 14 अक्टूबर 2026- प्रातः 10 से 12.30 बजे तक
केमिस्ट्री डिविजन: 14 अक्टूबर 2026- दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक
नारकोटिक्स डिवीजन: 15 अक्टूबर 2026- प्रातः 10 से 12.30 बजे तक
सेरोलॉजी डिविजन: 15 अक्टूबर 2026- दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक
टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन: 16 अक्टूबर 2026- प्रातः 10 से 12.30 बजे तक
आयोग सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पूर्व में उक्त परीक्षाओं का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट माध्यम से करवाया जाना प्रस्तावित था, किंतु प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर अब इनका आयोजन ऑफलाइन माध्यम से करवाया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!