पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर

भोजपुरी माटी की मस्ती, पवन सिंह का जोशीला अंदाज और रितिका शर्मा की दमदार केमिस्ट्री ने बढ़ाई गाने की रंगत

भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में जब पावर स्टार पवन सिंह की आवाज गूंजती है, तो माहौल अपने आप बदल जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा उनके नए गाने ‘आरा के सारा’ के रिलीज के बाद देखने को मिल रहा है। जी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल से रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है। रिलीज के साथ ही गाने के व्यूज ने रफ्तार पकड़ ली है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि पवन सिंह एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक के कई पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं।

‘आरा के सारा’ नाम सुनते ही भोजपुरिया रंग, मस्ती और ठेठ अंदाज का एहसास होने लगता है और गाना भी इसी रंग में रंगा नजर आता है। पवन सिंह अपने चिर-परिचित जोशीले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनकी आवाज, स्टाइल और जबरदस्त एनर्जी गाने को खास बनाती है। वहीं अभिनेत्री रितिका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जम रही है। रितिका के डांस और अदाकारी ने गाने में ग्लैमर का तड़का लगाया है। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।

गाने को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि ‘आरा के सारा’ भोजपुरिया माटी की खुशबू, मस्ती और ऊर्जा से भरपूर गाना है। इसे तैयार करते समय पूरी कोशिश रही कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी अंदाज का भरपूर एहसास मिले। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके चाहने वाले और भोजपुरी संगीत प्रेमी गाने को खूब प्यार देंगे। पवन सिंह ने इस शानदार प्रस्तुति के लिए जी म्यूजिक भोजपुरी की भी सराहना की।

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं और संगीत शुभम राज एसबीआर ने तैयार किया है। तेज संगीत और आकर्षक कोरियोग्राफी गाने की ऊर्जा को और बढ़ाती है। इसके कैमरामैन फिरोज खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने संभाला है। एडिटिंग विकास पवार और दिनेश प्रजापति ने की है, जबकि डिजाइन देवा आर्ट सूरज गिरी ने तैयार किया है।

गौरतलब है कि यह गाना फिल्म ‘लाखन सिंह’ का है, जिसके रिलीज के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी है। जे वी डी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता जगदीश ए. शर्मा और इस्तखार शाह (दिलशाद) हैं। फिल्म का निर्देशन जगदीश ए. शर्मा ने किया है, जबकि इसके प्रस्तुतकर्ता वी के चारी हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!