अजमेर 25 सितम्बर। ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान् श्री अमरापुरा सेवा घर वृद्धाश्रम 423, खेल नगर के सामने, प्रगति नगर कोटड़ा में गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर 25 सितंबर 2026 को विशेष सत्संग एवं गणेश विसर्जन समारोह का आयोजन गया।
आश्रम की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तिमय सत्संग का आयोजन में श्रद्धालुजनों एवं आश्रम के सदस्यों ने भजन-सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण में आनंद लिया व सत्संग के पश्चात भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ गणेश विसर्जन समारोह संपन्न किया।
संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में जिस स्थान पर विसर्जन किया उस मिट्टी में तुलसी का पौधा लगाया जायेगा।
इस धार्मिक कार्यक्रम में मुरझानी परिवार की ओर प्रसाद व्यवस्था की गई, रेनु खानचंदानी परिवार, रमेश मेघानी, चन्दर नोतानी, रमेश टिलवानी, जीडी वरन्दानी, प्रेम केवलरमानी, जय प्रकाश मंगानी, डॉ. भरत छबलानी, मुकेश चोयल सहित गणमान्य नागरिक व आवासी उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059