*पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025*

_*मुख्य सूची में  1100 अभ्यर्थी सफल घोषित*_
अजमेर, 30 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत मुख्य सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उक्त परीक्षा के अन्तर्गत अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच हेतु दिनांक 16 जून 2026 को जारी की गई विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जाँच एवं दस्तावेज सत्यापन सम्बन्धित विभाग द्वारा किया गया।
पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरान्त विज्ञापित पदों के विरुद्ध 1100 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!