यात्रा दिनांक 21.10.2026 से 01.11.2026
भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए सीकर जंक्शन से दिनांक 21.10.2026 को दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह यात्रा 21 अक्टूबर 2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होकर वाया जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ से सवारियां लेती हुई जाएगी । इस यात्रा की अवधि 12 दिन की है जिसमें रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थान के दर्शन का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मुकेश सैनी ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो टॉयलेट इत्यादि सुसज्जित होगी। यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को दो श्रेणियां स्टैंडर्ड व कंफर्ट कैटेगरी में विभाजित किया गया है ।
यह यात्रा दिनांक 21.10.2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होकर दिनांक 23.10.2026 को रेणिगुंटा स्टेशन पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम रेणिगुंटा/ तिरुपति में ही रहेगा। दिनांक 24.10.2026 को यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे । ट्रेन दिनांक 25.10.2026 को रेणिगुंटा स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी और दिनांक 26.10.2026 को रामेश्वरम पहुंच जाएगी । यहां यात्री रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन और रात्रि विश्राम करेंगे तथा दिनांक 27.10.2026 को रामेश्वरम से मदुरई के लिए रवाना होगी । शाम को मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। रात को ट्रेन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी। दिनांक 28.10.2026 की सुबह ट्रेन कन्याकुमारी पहुंचेगी जहां दिन में कन्याकुमारी भ्रमण करवाया जाएगा एवं रात को ट्रेन मकरपुर स्टेशन के लिए रवाना होगी। दिनांक 30.10.2026 को ट्रेन मकरपुर स्टेशन पहुंचेगी जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे एवं दर्शन के बाद रात्रि में ही ट्रेन वापसी की यात्रा प्रारंभ करेगी।
जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ होते हुए दिनांक 01.11.2026 को सीकर जंक्शन में यात्रा समाप्त होगी ।
इस यात्रा में सभी यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ-साथ होटल आवास, खानपान सुविधा (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) ट्रांसपोर्टेशन व मंदिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी। इंश्योरेंस के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिशा निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।
इस यात्रा पैकेज की बुकिंग के लिए यात्रियों में गजब का उत्साह है जिसके परिणाम स्वरुप सेकंड एसी एवं स्लीपर की बुकिंग फुल हो गई है अब सिर्फ (थर्ड एसी स्टैंडर्ड कैटेगरी) एक में ही सीट बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अतः इच्छुक यात्री जल्दी बुकिंग करा कर अपनी सीट सुरक्षित करें । स्टैंडर्ड कैटेगरी का मूल्य 37,810 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है जिसमें थर्ड एसी ट्रेन यात्रा, नॉन एसी आवास तथा नॉन एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930998, 8595924336 पर उपलब्ध है। इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc tourism.com पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा इस इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, फर्स्ट फ्लोर, जीवन प्रकाश एल आई सी बिल्डिंग, अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर, राजस्थान 302005 में आकर भी करवा सकते हैं।