आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई।
अजमेर, 6 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सेन्टर ऑफ एडवान्स टेक्नोलॉजी (आर केट) के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर श्री गनुज सोनी एवं श्री कमलेश सिंहल, एसीपी (उपनिदेशक) द्वारा मंगलवार 6 अक्टूबर को आर्यन कॉलेज अजमेर में विद्यार्थियों को महानगरों की तर्ज पर अब अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों को बताया गया की अब विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अन्य इन्टरनेशनल कोर्स जैसे रोबोटिक्स एण्ड ऑटोमेशन, रेड हेट लाईनेक्स, माइक्रोसॉफ्ट, ग्राफिक्स डिजाईन, साईबर सिक्योरिटी, अडोब, सिस्को, जावा डवलपमेन्ट, विएम वेयर, आईओएस एप्लीकेशन, ओरेकल क्लाउड, एसएएस, डिजिटल एप्लीकेशन डिजाईन, एसरी इण्डिया, ईथिकल हैकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स फोर्स एप्लीकेशन आदि कोर्स छात्रवृति के आधार पर कर सकते है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, आर-केट सेन्टर, अजमेर सम्भाग के उपनिदेशक श्री कमलेश सिंहल द्वारा बताया गया की आर-केट सेन्टर की टीम द्वारा सम्भाग के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयो में विद्यार्थियों को आर-केट द्वारा कोर्स के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कोर्स में रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। वर्तमान में आर-केट सेन्टर द्वारा विभिन्न कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाकर उच्च शिक्षा के कोर्स का लाभ प्राप्त किया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिये उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक अच्छा प्लेटफार्म आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा किया जा रहा है यह प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है तथा उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। आर्यन कॉलेज की प्रिन्सिपल श्रीमती रेनुका तिवारी तथा कॉलेज की फेकल्टी द्वारा समस्त आगन्तुकों का आभार प्रकट किया गया।
कोई भी पात्र मतदाता न छूटे
नव मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष ड्राइव होगा आयोजित
अजमेर, 6 अक्टूबर। कोई भी पात्र मतदाता न छूटे कार्यक्रम के लिए जिले मे ऑनबोर्ड की गई निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) में नव मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष ड्राइव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी श्री राम प्रकाश ने बताया कि कॉलेज एवं स्कूल में 18-19 आयुवर्ग के युवाओं को जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओ एवं ऑनबोर्डेड निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से सभी छूटे हुए पात्र नव मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष पंजीकरण ड्राइव कैम्पों का आयोजन कर पात्र मतदाताआंे का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।