संसदीय सचिव कल राममालिया व मोयणा में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में

अजमेर । संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत कल 23 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे ग्राम पंचायत राममालिया अपरान्ह 3 बजे मोयणा में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का अवलोकन करेंगे और ग्रामवासियों की समस्याएं सुनेंगे।
24 जनवरी को दौलतपुरा में शिविर में भाग लेकर अपरान्ह 3 बजे ब्यावर में जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तत्पश्चात मसूदा में नवनिर्मित बस स्टैण्ड के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर रात्रि विश्राम बांदनवाड़ा में करेंगे। 25 जनवरी को नागोला व बांदनवाड़ा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करेंगे।
संसदीय सचिव 26 जनवरी को गणतंत्रा दिवस पर प्रातः 8 बजे मसूदा में ध्वजारोहण करेंगे। बांदनवाड़ा में जनसुनवाई कर 28 जनवरी को शेरगढ़, 29 को छछूंदरा व लूलवा, 30 को एकलसिंगा व सथाना तथा 31 जनवरी को ग्राम पंचायत डाबकिया व श्यामगढ़ में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर बांदनवाड़ा लौटेंगे।

error: Content is protected !!