इन हसीनाओं पर टूटा कस्टम का कहर

गायक मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा से ज्यादा विदेशी और भारतीय मुद्रा रखने के मामले में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोक लिया गया था। वैसे भी बॉलीवुड के कई दिग्गज इस मामले में हवालात की हवा खा चुके हैं। चलिए हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन पर कस्टम विभाग का कहर गिर चुका है।

एकता कपूर

टीवी सीरियल और फिल्म बनाने वाली एकता कपूर पर कर चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक लाख रुपये मूल्य के ब्रांडेड कपड़े और एसेसरीज लाने की जानकारी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों से छिपाई। मुंबई हवाई अड्डे पर एकता को काफी देर तक हिरासत में रखा गया था। वह बैंकॉक से आई थीं। इससे पहले उनके खिलाफ ड्यूटी चोरी का केस भी दर्ज किया गया था।

अनुष्का शर्मा

सोने और हीरे के आभूषण सहित 35 लाख रूपए के अन्य सामान के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रोक ली गई थीं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने नौ घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा था।

मिनीषा लांबा

मिनीषा लांबा कान फिल्म महोत्सव में भाग लेने पेरिस गयी हुई थीं। पेरिस से वापस लौटते समय मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में लिया गया। कस्टम विभाग ने उनके पास से 50 लाख रूपयों के आभूषण जब्त किए थे।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को भी मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोक कर पूछताछ की थी। बाद में जुर्माने की राशि अदा करने के बाद बिपाशा को छोड़ दिया गया।

error: Content is protected !!