वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने ऐसे संकेत दिए हैं कि उनकी पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगी। उन्होंने कहा कि 2016 में होने वाले चुनाव में अमेरिकी जनता के पास अपना राष्ट्रपति चुनने के बेहतर विकल्प होंगे। हालांकि क्लिंटन के दिए संकेतों पर हिलेरी ने न तो इन्कार किया न ही स्वीकार ही किया।
गौरतलब है कि दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर चुने गए बिल क्लिंटन पिछले कुछ वर्षो में भी अमेरिका में काफी पॉपुलर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के तीसरी बार चुनाव में खड़े होने के खिलाफ हैं। क्लिंटन ने कहा कि देश में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है। लाखों लोग हैं जो यह चाहते हैं कि उनकी मौत अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर बने रहने के दौरान हो।
हिलेरी क्लिंटन फरवरी के बाद से इस सप्ताह पहली बार आम जनता से रूबरू हुई थीं। उनके साथ बिल क्लिंटन के साथ अन्य सिनेटर में भी मौजूद थे। रिपब्लिकन सिनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी सबसे सशक्त उम्मीदवार होंगी । हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह दावेदारी ओबामा प्रशासन को मिलने वाली सफलता पर निर्भर करती है।