वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें सेबी, इरडा एफएमसी और पीएफआरडीए को एक ही एजेंसी में समाहित करने की सिफारिश है
-सेबी चेयरमैन के मुताबिक देश में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा सामूहिक निवेश योजना के तहत जुटाए गए हैं, जो किसी भी नियमन के दायरे में नहीं आते
-चित्रा रामकृष्णन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की नई मुखिया की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने निवर्तमान सीईओ रवि नारायन की जगह ली है
-जस्ट डॉयल को सेबी से शेयर बाजार में आइपीओ लाने की अनुमति मिल गई है। कंपनी की 95 लाख से ज्यादा शेयर बेचकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की मंशा है
-बाजार नियामक सेबी की सहारा के निदेशकों की पेशी और संपत्ति जब्त करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 22 अप्रैल को अपनी सुनवाई करेगा
-बीमा नियामक इरडा ने, पेट्रोल पंप, किराना की दुकानों, मेडिकल स्टोर वगैरह के जरिये छोटी बीमा योजनाएं बेचने की मंशा जाहिर की है
-जनवरी-मार्च, 2013 की अवधि में म्युचुअल फंडों की निधि में 4 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जो 8160 अरब रुपये हो गई है
-डीडीए द्वारा लैंड पूलिंग नीति को मंजूरी दिए जाने के बाद दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। द्वारका, रोहिणी और नरेला जैसी कई सब-सिटी बनाने का प्रस्ताव है