अजमेर। युवा कांग्रेसियों ने आरटीई अधिकारी राजेश तिवारी और ज़िला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र सामंत का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद शब्बीर खान के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा महासचिव मोहम्मद परवेज खान, चितलेश बंसल, मोहम्मद आजाद, नितेश जैन, युवराज सिंह, मुस्तकिम, इमरान आदि कार्यकर्ताओं ने तोपदडा स्थित डीईओ कार्यालय पर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। शब्बीर ने बताया कि डीईओ और आरटीई अधिकारी राजेश तिवारी मिलीभगत के चलते निजी स्कूलों में आरटीई की पालना नही करा रहे। इस अधिकार के तहत 25 प्रतिशत गरीब बच्चो को निशुल्क प्रवेश देने का नियम है, लेकिन इन नियमों की पालना नही करायी जा रही। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम भेज गये ज्ञापन में दोनो अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गयी है।