राज्य कर्मी 1 मई को सामूहिक अवकाश लेंगे

akhil rajasthan rajye karmchaari 02 अजमेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के द्वारा 1 मई मजदूर दिवस पर राज्य व्यापी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लिया जायेगा, वहीं 4 जुलाई से राज्य व्यापी हडताल शुरू की जायेगी। ज़िला अध्यक्ष विजय सोनी ने बताया कि सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक एक जनवरी 2006 से केन्द्र के अनुरूप हूबहू छठा वेतनमान लागू करना था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद akhil rajasthan rajye karmchaari 01मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को बहुप्रतीक्षित बजट घोषणाओं का भ्रमजाल पेश किया। सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक तरफ निशुल्क दवा और जाचं योजना का ढिंढोरा पीट रहे है और दूसरी ओर राज्य कर्मचारियो के वेतन से हर महीने बढती हुए दर से आरपीएमएफ की कटौती की जा रही है। जिससे प्रत्येक कर्मचारी को औसतन चार हजार से 16 हजार रूपये तक का प्रतिमाह नुकसान हो रहा है।

error: Content is protected !!