गढ़चिरौली में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

naxals-one-police-jawan-killed-in-encounterगढ़चिरौली। महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के सिंदेसुर के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक सूचना के आधार पर सी-60 कमांडो फोर्स के सिंदेसुर के जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन शुरू करने के दौरान मुठभेड़ शुरू हुआ। मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ की चपेट में आने से दो नागरिक भी घायल हो गए।

error: Content is protected !!