अजमेर। विधानसभा क्षेत्र पुष्कर के ग्राम तबीजी के ग्रामवासियों ने यू0आई0टी अजमेर से लम्बे संघर्ष के बाद डी0डी0पुरम योजना से उनकी भूमि के मुक्त होने पर माननीय नसीम अख्तर इंसाफ शिक्षा राज्य मंत्री महोदया को माल्यापर्ण कर एवं मुंह मीठा कराकर हार्दिक अभिनन्दन कर हार्दिक आभार व्यक्ति किया कि माननीय मंत्री महोदया के प्रयासो से यह सम्भव हो पाया है जिसके लिये ग्रामीणजन पिछले कई वर्षो से नगर सुधार न्यास अजमेर की डी0डी योजना से अपनी भूमि को मुक्त करने के लिये प्रयास कर रहे थे ।
योजना में ग्रामीणो की जमीन व उस पर बने कच्चे पक्के मकान व आवास आ रहे थे जिसकी मुक्ति के लिये ग्रामीणो ने हर तरह का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिलने के बाद माननीय मंत्री महोदय से निवेदन किया जिस पर माननीय मंत्री महोदया के विशेष प्रयासो से नगर सुधार न्यास अजमेर ने डी0डी0पुरम योजना से 185 बीघा भूमि वापस कर दी। जिसकी एन0ओ0सी माननीय मंत्री महोदया द्वारा ग्रामीणो की दी गई जिससे ग्रामवासियों व ग्राम में खुशी एवं हर्ष का माहौल है।
नगर सुधार न्यास के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि योजना के लिये भूमि अवाप्त कर ली गई एवं लॉटरी के आवेदन पत्र मांग लिये गये उसके पश्चात ग्रामीणो को माननीय मंत्री महोदया के प्रयासो से भूमि वापस मिली है।
इस मौके पर सरपंच तबीजी कन्हैया लाल, उपसरपंच हेमसिंह टांक, नासिर मोहम्मद, सुखपाल सोनवा, बंशीलाल ढोली, बाबूखान, नौरतमल, राजेन्द्र मेघवंशी, भावना मेघवंशी, सुलेमान, जीतू खान एवं सौ से अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
नसीम अख्तर इंसाफ ने विधानसभा क्षेत्र के हटुण्डी ग्राम का दौरा किया
माननीय नसीम अख्तर इंसाफ शिक्षा राज्य मंत्री महोदया राजस्थान सरकार जयपुर ने विधानसभा क्षेत्र के हटुण्डी ग्राम का दौरा किया जिसमें हटुण्डी कलस्टर के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले ग्राम समस्त ढाणिया हटुण्डी, बंवरिया ढाणी, श्यामला ढाणी व बडिया ढाणी, खाजपुर, मियापुर, नाहरपुरा, कोटाज एवं इस मौके पर माननीय मंत्री महोदया कहा कि उच्च जलाशय का निर्माण स्थल जिसमें हटुण्डी – एक, कीमत 20 लाख रूपये,मियापुर-एक, कीमत 15 लाख रूपये, नाहरपुरा-एक, कीमत 14 लाख रूपये कुल राशि 49 लाख रूपये स्वीकृत कराये गये। जी0एस0आर0 कुल 10 स्थानो पर, पी0एस0पी0 एंव जानवरो की खेलिया का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री महोदया ने कहा कि पीसांगन एवं भावता व गनाहेडा कलस्टर के कार्या देश इस माह के अन्त तक दिया जाएगा। जिसमें 24 ग्राम पींसागन के एवं 27 ग्राम गनाहेडा के कुल ग्राम 51 कार्या देश जिनकी राशि 82 करोड रूपये लगभग लागत आएगी। इसके साथ -साथ हटुण्डी व खाजपुरा को इस गर्मीयों में ही पानी आंशिक रूप में मिलना शुरू करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर के साथ मानप्रधान पींसागन कमलेश कवंर पोखरना, उप जिला प्रमुख ताराचन्द रावत, भवंर बहादुर चीता प्रधान चीता समाज, सरंपच हटुण्डी, आलम अली सरंपच दौराई, जिब्राइल खान हाजी इंसाफ अली उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अजमेर, एवं समस्म कार्यकर्ता एवं अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाग लिया।
इसके बाद माननीय नसीम अख्तर इंसाफ शिक्षा राज्य मंत्री महोदया ने ज्योतिबाफूले सर्किल कलक्ट्रेट चौराहा अजमेर के कार्यक्रम में शिरकत की ।
Comments are closed.