विलफ्रेड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलोजी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

jaipur sent vilfred 01अजमेर। जयपुर रोड स्थित संेट विलफ्रेड इंस्टीट्यूट आफॅ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलोजी का वार्षिकोत्सव ओजस 2013 गुरूवार शाम जवाहर रंगमंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भविष्य के इंजीनियर्स ने एक से बढकर एक गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। समारोह में मुख्यअतिथि बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल थे जबकि jaipur sent vilfred 02विशिष्ट अतिथि भाजयुमो अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह और डॉक्टर राजकुमार जयपाल थे। सरस्वती वंदना से शुरू हुए ओजस 2013 में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। छात्राओ ने रैंप पर कैटवॉक किया। कॉलेज के डारेक्टर जनरल वी सिंह और चंदसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। युवा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने मेगा रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं का सम्मान किया।

error: Content is protected !!