अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर वीर पदमचंद जैन को मनोनित किया गया। वे इससे पहले जोन चेयरमैन थे। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शंाति लाल कवाड ने अजमेर ईकाई के सेवा कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए यह मनोनयन किया है। इसके अलावा वीर पदमंचद जैन के रिक्त हुए पद पर जोन सैकेट्री वीर संजीव गर्ग को जोन चेयरमैन के पद पर मनोनित किया है। इसी तरह मैंबर गर्वनिगं कॉन्सिल वीर अनिल लोढा को युवा एंव तरूण वींग का राष्ट्रीय स्तर पर निदेशक मनोनित किया गया है।