विकास कार्यों एवं भुगतान संबंधी, विद्युत समस्याओं के निर्देश दिय

अजमेर । जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने विकास अधिकारियों से कहा कि जिले में चल रहे महानरेगा कार्यों का नियमित निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें।
गालरिया अपने कक्ष में आयोजित मनरेगा कार्योंं की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मनरेगा कार्यों के लिए आवंटित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करें।
जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों एवं भुगतान संबंधी, विद्युत व अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर.मीना, जिला परिषद के अधिकारीगण सहित विकास अधिकारी उपस्थित थे ।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अजमेर । जिला मजिस्ट्रेट श्री वैभव गालरिया ने एक आदेश जारी कर कल 23 मई को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल.जोशी की अजमेर एवं पुष्कर यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहायक कलक्टर श्रीमती अनिता चौधरी व प्रोटोकोल अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा को कार्यपालक मजिस्टेट नियुक्त किया है ।

error: Content is protected !!