अजमेर। 28 मई से अजमेर रेल्वे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क वाहन पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेंकर यूपीआरएमएस द्वारा किये जा रहंे क्रमिक अनशन के छठे दिन मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम ने बताया कि प्रशासन से हुई बातचीत में कोई हल निकल कर नही आया। जो जगह प्रशासन ने पार्किंग के लिये चिन्हीत की थी उसमें कस्टोंडियन को लेकर कुछ विरोधाभास हैं। सोमवार को दोबारा से
प्रशासन के साथ यूनियन की वार्ता होगीं। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जायेंगा। गौरतलब हैं कि अजमरे रेल्वे स्टेशन पर अधिकतर स्थानांे को विभिन्न कार्यालयों और पेड़ पार्किंग ने घेर रखा हैं। ऐसे में रेल कर्मचारियांे को अपने वाहन पार्क करने के लिए कोई स्थान नही मिल रहा। रेल कर्मचारियों के लिए स्थाई पार्किंग मुहैया करने की मांग को लेकर यूनियन आंदोलन कर रही है।