
राजपूत करणी सेना के प्रदेश संयोजक श्याम प्रताप सिंह इटावा और जयपुर जिला अध्यक्ष नारायण सिंह दिवराला ने बताया कि देशभर में इस बात को लेकर एक बार फिर से युवा आक्रोशित है। इसके विरोध के लिए न्यूज ब्रोडकांस्टिग एसोसिएशन को एक लाख से अधिक शिकायत मेल और पत्र से भेजी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेशभर में इसका विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा। इटावा ने बताया कि जल्द ही जीटीवी के नोयडा कार्यालय का भी घेराव कर इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
श्री राजपूत करणी सेना के जयपुर जिला अध्यक्ष, नारायण सिंह दिवराला ने बताया की इतिहास की किसी भी पुस्तक में यह तथ्य नही है कि अकबर के जोधाबाई नाम की कोई पत्नी थी, तो फिर किस आधार पर अकबर के साथ जोधाबाई का नाम जोड़ कर प्रेम कहानी परदे पर दिखाने कि तैयारी की जा रही है। किसी भी हद में करणी सेना इसे बर्दाश्त नही करेंगी।
याद हो कि इसी तरह का प्रयास कुछ वर्षो पहले आशुतोष गोरविकर ने फिल्म जोधा अकबर के माध्यम से किया था तथा यही श्री राजपूत करणी सेना थी जिसके भारी विरोध के चलते राजस्थान में आज तक वो फिल्म किसी सिनेमाघर में प्रदर्शित नही हुई तथा देश के अनेक राज्यों में उग्र प्रदर्शनों के चलते उसपर रोक लगी। आज वही गलती एकता कपूर पुन: दोहरा रही है।
करणी सेना इस धारावाहिक का देश व्यापी विरोध करेगी। इसके प्रसारण पर रोक लगाने हेतु पूरे प्रदेश में उग्र आन्दोलन छेड़ा जाएगा। सेना की आगामी रणनिती के तहत आई.बी.एफ. जी टीवी व बालाजी टेलीफिल्म्स को एक लाख से अधिक आपत्ति जताते हुए इस पर रोक लगाने बाबत ईमेल व फोन किये जाएगें। http://news4rajasthan.com से साभार