वनिता जेमन प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता

vinita jaiman 1अजमेर। शहर जिला भाजपा की मंत्री वनिता जेमन को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उन्होंने हाल ही भाजपा की सुराज संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे के अजमेर दौरे के दौरान आईटी सेल का बखूबी संभाला था।
उन्होंने 2005 में आरएसएस की संस्था सेवा भारती से कार्य शुरू किया। उनकी कार्य प्रणाली को देखते हुए 2006 में चित्तौड़ प्रांत का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में करीब एक सौ गरीब लडकियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया, साथ ही 40 छोटे बच्चों केलिए बाल संस्कार केंद्र चलाये। उनमें गरीब महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ न कुछ करने की इच्छा प्रबल रहती है। उन्होंने विधायक श्रीमती अनिता भदेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष आनद सिंह राजावत के सहयोग से गरीब महिलाओं के लिए स्नानघर बनवाए। कार्य की सक्रियता को देखते हुए आनद सिंह राजावत उन्हें 2008 में सक्रिय राजनीति में ले कर आये। आते ही महिला मोर्चा बजरंग मंडल में महामंत्री का दायित्व मिला, जिसे बखूबी निभाते हुए सब के सहयोग से राज्य का प्रथम महिला बूथ 18 महिलाओं को लेकर बनाया, जिसके लिए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन शर्मा ने काफी सराहना की। तत्पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे की प्रेरणा से गरीब महिलाओं के लिए शास्त्री नगर में महिला सामुदायिक भवन बनवाया। हर वक्त महिलाओं के दु:ख-दर्द में खड़े रहना उनकी आदत सी बन गयी। गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाना, विधवा महिलाओं केलिए पेंशन का प्रयास करना, विधवा एवं गरीब महिलाओं की पुत्री की शादी के लिए खुद भी और सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि उपलब्ध करवाने के निरंतर कार्य करते रहना आदि उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें शहर जिला भाजपा में जिला मंत्री का दायित्व दिया गया।

3 thoughts on “वनिता जेमन प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता”

Comments are closed.

error: Content is protected !!