एसपी चौधरी ने लिया जायजा, पुलिस को दिये शांति बनाये रखने के निर्देश

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के कसाबान मोहल्ला-वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में रविवार रात दो पक्षों के बीच लेन-देन की बात को लेकर हुए विवाद व तनावपुर्ण स्थिति के बाद सोमवार को क्षैत्र मे शांतिपुर्ण वातावरण बना रहा। गत रात्रि को हुई घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए जिला पुलिस अधीक्षक महेन्द्रसिंह चौधरी ब्यावर पहुचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसपी चौधरी ने मौजुद पुलिसकर्मीयो को क्षैत्र मे शांति बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी चौधरी ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय मे बैठक लेकर पुलिस उपाधीक्षक, सिटी थाना प्रभारी को कानुन व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिये। तत्पश्चात पत्रकारो से वार्ता करते हुए एसपी चौधरी ने बताया कि दो पक्षो मे हुए तनाव के बाद पुलिस क्षैत्र मे शांति बनाए रखने के लिए चाक चौबन्द है। कानुन का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।
दो पक्षो के 6 लोगो को किया गिरफ्तार:- शहर के कसाबान मोहल्ले मे रविवार देर रात्रि हुई दो पक्षो के बीच हुई घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षो के 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना पुलिस के अनुसार सोमवार को कार्यवाही करते हुए अंबेडकर कोलोनी निवासी सतीश चांवरिया, लक्ष्मण, डिग्गी मोहल्ला निवासी मनोज एवं कसाबान मोहल्ला निवासी सकलेन, सोहेब एवं बाबु को पुलिस ने शहर की शांति व्यवस्था बिगाडने के चलते सोमवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। जहा से सभी 6 लोगो को जेल भेज दिया गया।
यह था मामला:- शहर के कसाबान मोहल्ला-वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में रविवार रात दो समुदायो के बीच लेन-देन की बात को लेकर हुए विवाद व तनावपुर्ण स्थिति बन गई थी। समुदाय विशेष के युवकों व वाल्मीकि समाज के युवकों की तरफ से पथराव किया गया एवं बड़ी तादाद में कांच की खाली बोतलें फेंकी गई।
धारदार हथियारों व सरियों से लैस कुछ युवकों ने सड़क पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए तोड़-फोड़ कर डाली, वहीं एक कबाड़ी की दुकान के बाहर खाली बोतलों से भरे टेम्पो को पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे माहौल गर्मा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन मामला गर्माने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू में हो पाए। रात 12 बजे तक दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप जारी रहा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

विवाद के बाद वाल्मीकि बस्ती में स्थित शिव मंदिर पर सामने वाले पक्ष की ओर से बोतलें फेंके जाने की बात को लेकर बस्तीवासी आक्रोशित हो गए। बाद में दोनों क्षेत्र के बीच स्थित झूलेलाल मंदिर के पास दोनों पक्षों की ओर से आई उग्र भीड़ फिर से आमने-सामने हो गई। पथराव में दो युवक को चोटें आई है।
पुलिस देर रात तक समझाइश में जुटी रही। एसडीएम भगवती प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चंद्र जांगिड़, सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव, डीएसपी घनश्याम शर्मा, सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी, सदर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, जवाजा थाना प्रभारी पारसमल, टॉडगढ़ थाना प्रभारी मनीष वैष्णव, मसूदा थाना प्रभारी भवानी सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी माहौल को शांत करने में जुटे रहे। इसके अलावा अजमेर पुलिस लाइन व आरएसी बटालियन के जवानों समेत मांगलियावास, मसूदा, पीसांगन व बिजयनगर से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया गया।