आधार को लेकर मंत्रालय ने जताई चिंता

02जनता के लिए कितना प्रमाणिक है आधार कार्ड
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। अब तक आधार कार्ड न केवल पहचान पत्र बल्कि एड्रेस प्रुफ के तौर पर भी इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन हो सकता है कि जल्द ही आप अपने पते के प्रमाण के रूप में इसे पेश न कर सकें। गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग की तरफ से आधार को पते के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल की तैयारी पर चिंता जताई है। आधार कार्ड आपकी विशिष्ट पहचान तो साबित करता है, लेकिन इससे आपके पते की पुष्टि नहीं होती। मंत्रालय ने विभाग को इसके खतरे के बारे में सावधान करते हुए पत्र लिखा है। गौरतलब है कि दूरसंचार विभाग ने टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों के पते की पुष्टि के लिए आधार का सहारा लेने की योजना बनाई है। मंत्रालय का मानना है कि आधार नंबर के साथ दर्ज उंगलियों के निशान, आंख की पुतली की तस्वीर जैसे बायोमेट्रिक ब्यौरे से यह तो सुनिश्चित किया जा सकता है कि यह सही व्यक्ति है या नहीं, लेकिन इसका इस्तेमाल न तो नागरिकता प्रमाण पत्र के तौर पर किया जा सकता है और न ही इसमें दर्ज पते को प्रमाणिक माना जा सकता है।
आधारकार्ड को मंत्रालय महकमा मान रहा निराधार।

error: Content is protected !!