किसानों को उन्नत किस्म के बीज के कीट का वितरित

किसानों को बीज वितरित करते हुए । फोटो- सुमन प्रजापति।
किसानों को बीज वितरित करते हुए । फोटो- सुमन प्रजापति।

ब्यावर, (हेमन्त साहू): श्री खेत बाग योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुलवा के ग्राम झुझॉरों का बाडिय़ा में बुधवार को उन्नत कृषि को बढ़ावा देने हेतु किसानों को उन्नत किस्म के बीज अलमदार रिंजका, मेथी दो-दो किलों, व मटर एक किलों तथा किचन गार्डन के लिऐ सात प्रकार के सब्जियों के बीज जिसमें बेेंगन, पालक, धनिया, शलगम, चुकन्दर, मूली, गाजर आदि बीजों के किट तीस प्रतिषत अनुदान पर वितरित किये गये। कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व सरपंच मेवा काठात ने कम्पनी द्वारा सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत ग्रामीण किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिऐ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिऐ आभार व्यक्त किया तथा कम्पनी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवानी सिंह-वरिष्ठ महाप्रबंधक ने किसानों को जलवायु व मौसम अनुसार फसल बोने तथा विभिन्न प्रकार की दी जाने वाली सरकारी सहायता से अवगत कराया एवं बताया कि सभी योजनाओं के सफल संचालन के लिऐ आप सभी का सहयोग आवश्यक हैं।इससे करीब पचास कास्तगार लाभान्वित हुऐ।
इसी प्रकार श्री शिक्षा योजना अन्तर्गत श्यामगढ़ पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल भाण्डों का बाडिय़ा व हिम्ता रूपारेल में विधार्थियों के बैठने हेतु दरियां कम्पनी के समाज सेवा टीम के अधिकारियों द्वारा भेंट की गई। इस अवसर पर समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने कहा कि विधार्थी व स्कूल प्रशासन इन दरियों का उपयोग एवं रख रखाव अपनी निजि सम्पति की तरह करे जिससे ये सुरक्षित रह सके तथा इसका लाभ भविष्य में भी लम्बे समय तक पढऩे हेतु विधार्थियों को मिल सके जिससे विधार्थियों को बैठने में सहूलियत रहे तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इससे करीब एक सो बीस विधार्थी लाभान्वित होगेें।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा आस-पास के ग्रामीणजनों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते उनको अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, ग्रामीणजन, संस्था प्रधान, अध्यापकगण व विधार्थी आदि उपस्थित थे।

विधायक संग भाजपा ने किया कई वार्डों का दौरा
ब्यावर, (हेमन्त साहू): भारतीय जनता पार्टी के वार्ड दौरा कार्यक्रम के तहत बुधवार को विधायक शंकरसिंह रावत के साथ करीब 13 वार्डो का दौरा कर वार्उ की समस्याओ से रुबरु हुए। भाजपा मंडल महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि वार्डवासियो ने विधायक रावत को क्षैत्र की समस्याओ से अवगत कराया। भाजपा मंडल महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि विधायक ने क्षैत्रवासियो को शीघ्र वार्उ की मुख्य समस्याओ के समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारीयो आगामी परिषद चुनाव मे भाजपा को मजबुत करने का आव्हान किया।

error: Content is protected !!