जिला परिषद एसीईओ हेड़ा ने किया कार्यभार ग्रहण

महेन्द्र प्रकाश शर्मा को दी भावभीनी विदाई

जिला परिषद सभागार में एसीईओं का स्वागत करते सीईओं श्री एल.आर.गुगरवाल।
जिला परिषद सभागार में एसीईओं का स्वागत करते सीईओं श्री एल.आर.गुगरवाल।

 

श्री महेन्द्र प्रकाश शर्मा को विदाई देते जिला परिषद सीईओं श्री गुगरवाल।
श्री महेन्द्र प्रकाश शर्मा को विदाई देते जिला परिषद सीईओं श्री गुगरवाल।

अजमेर। जिला परिषद के अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर श्री जगदीशचन्द्र हेडा ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला परिषद के पूर्व अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री महेन्द्रप्रकाश शर्मा का स्थानान्तरण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में हो गया है। इस अवसर पर जिला परिषद सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल ने अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आये श्री जगदीशचन्द्र हेडा का स्वागत किया वहीं जिला परिषद के पूर्व अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री महेन्द्रप्रकाश शर्मा का स्थानान्तरण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव पद पर होने से उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गयी । इस अवसर पर सहायक वन सरक्षंक गजेन्द्रसिंह पवार एवं सीईओं श्री एल.आर. गुगरवाल ने श्री शर्मा के कार्यशैली की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री महेन्द्र प्रकाश शर्मा को जिला परिषद के अधिकारीयों एवं कर्मचारी ने माल्यार्पण कर विदाई दी।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!