
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा श्री खेत बाग योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन झॉक पर कृषि को बढ़ावा देने हेतु किसानों को उन्नत किस्म के बीज जिसमें अलमदार रिंजका व मेथी दो-दो किलों, व मटर एक किलों तथा सब्जियों के बीजों के किट तीस प्रतिशत अनुदानित दर पर वितरित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.के.ढेलावत-अतिरिक्त महाप्रबंधक(माईन्स) ने किसानों को बताया कि दिये जा रहे पशु चारे व सब्जियों के बीज उन्नत किस्म व गुणवत्ता के है जिनसे कम समय व कम पानी में अच्छा उत्पादन लिया जा सकता हैं। बीजों की अनुमानित लागत का सत्तर प्रतिशत अनुदान कम्पनी द्वारा दिया जा रहा है तथा शेष तीस प्रतिशत अनुदान लेने के पीछे हर काश्तकार को कृषि के प्रति जागरूक करना है ताकि वह वितरीत किये जा रहे बिजों का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम से करीब सो काश्तकार लाभान्वित हुऐं। कार्यक्रम के इस अवसर पर सरपंच मोहन काठात ने कम्पनी द्वारा सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत काश्तकारों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिऐ आभार व्यक्त किया तथा कम्पनी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
इसी योजना अन्तर्गत अॅधेरी देवरी ग्राम पंचायत के आई.टी. सेन्टर पर भी समाज सेवा टीम के अधिकारियों द्वारा उन्नत किस्म के फसलों, पशुचारे व सब्जियों के बीजों का वितरण तीस प्रतिशत अनुदानित दर पर किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने उपस्थित काश्तकारों को उन्नत तकीनीक खेती हेतु सुझाव दिये व विभिन्न प्रकार की सरकारी सहायता तथा कम्पनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। इस योजना से करीब सो काश्तकार लाभान्वित हुऐ।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा आस-पास के काश्तकारों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुऐ उनमें सहयोग कर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, ग्रामीणजन भीम सिंह, जगदीश बुला, रणजीत सिंह व काश्तकार आदि उपस्थित थे।