महिला क्लब द्वारा निर्धन परिवारों को किए दीपक-बत्ती वितरित

दीपक-बत्ती वितरित करती क्लब सदस्या। फोटो- हेमन्त साहू।
दीपक-बत्ती वितरित करती क्लब सदस्या। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। जीनियस लायनेस क्लब की अध्यक्ष इंदु व्यास के नेतृत्व में महिलाओं ने दीपावली पर जरूरतमंद निर्र्धन परिवारों के लिए मंदिरों में दीपक-बत्ती वितरित किए। अध्यक्ष व्यास ने संगठन द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि जीनियस लायनेस क्लब समाज कल्याण के कार्यो मे निरन्तर गतिशील है। संगठन की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामाजिक सद्भाव के साथ जन हित के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।  कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। दीया-बत्ती के पैकेट बनाकर वितरित किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष इंदू व्यास, उपाध्यक्ष अंजली शर्मा, सचिव रीमा नवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।

error: Content is protected !!