श्रीमद् भागवत कथा का समापन

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री मद्भागवत कथा हमारे जीवन को भक्ति एवं वैराग्य से मिलाती है। जो बांके बिहारी को पाने के लिए दिन-रात लगे रहते है, वे कथा के माध्यम से जल्द ही प्राप्ति कर सकते है। यह बात शिवम् कृष्ण महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कही। सेंदड़ा रोड स्थित प्रेमनगर स्थित श्री हारित वाटिका में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का समापन हुआ। अंतिम दिन व्यासपीठ पर विराजे कथावाचक ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता हे तों धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतार लेते है और धर्म की स्थापना करते है। महाराज ने कहा कि जीवन को सुखी बनाना है तो सब पर दया करों और भला करते रहो। पंचौली परिवार की ओर से सात दिवसीय कथा का समापन हुआ। अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के संगठन मंत्री आनंद स्वरूप शर्मा ने बताया कि गीता देवी शर्मा की स्मृति में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया