जिला परिषद सीईओं ने प्रस्तावित कार्य योजना पर की चर्चा

अजमेर। ‘‘सांसद आर्दश ग्राम योजना’’ के चयनित ग्राम कालेसरा एवं सलेमाबाद में प्रस्तावित विकास कार्यो की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल ने बताया कि बैठक में ‘‘सांसद आर्दश ग्राम योजना’’ के चयनित ग्राम कालेसरा एवं सलेमाबाद में जनसुविधाओं को विकसित करने हेतु सभी विभागों ने कार्ययोजना तैयार की गयी है। बैठक में उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर, उपखण्ड अधिकारी पीसांगन, अजमेर, उप निदेशक कृषि (विस्तार), अजमेर, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम, द्वितीय, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा , कार्यक्रम अधिकारी, महिला अधिकारिता विभाग, ,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पंचायत समिति पीसांगन एवं सिलोरा, सिंचाई विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभि. विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग अजमेर , सिंचाई विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभि. विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, उप वन संरक्षक, अजमेर एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सिलोरा एवं पीसांगन ने प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर. के. खत्री, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता एस.एन.चावॅला, जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता शरद गेमावत, उपनिदेशक कृषि विभाग वी.के. शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आर.सी.जैन सहित कई अधिकारीयों ने भाग लिया। गौरतलब है कि बुधवार को अजमेर सांसद एवं केन्द्रिय राज्य मंत्री प्रो.सावंरलाल जाट ग्राम कालेसरा में आदर्श ग्राम योजना के प्रस्तावित कार्यो के बारे में सभी विभागों के कार्यकारी अधिकारियों की दोपहर एक बजे बैठक लेगें।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419