अजमेर / विद्यार्थी अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानें और दृढ़ विश्वास रखते हुए उसे आगे लाने का प्रयास करे। जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए जीवन में आदर्श और संस्कारों को अपनया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।ये विचार सरगुजा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मधुरमोहन रंगा ने कला व साहित्य के प्रति समर्पित संस्था ‘नाट्यवृंद‘ द्वारा बुधवार 24 दिसम्बर, 2014 को पुष्कर रोड़ स्थित आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय में प्रातः 9.30 बजे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहे। विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क उपनिदंशक प्यारेमोहन त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे सम्मान से प्रतिभावान बच्चों को अपने क्षेत्र में श्रेष्ठता अर्जित करने के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। अपने पिता की स्मृतियां आशीर्वाद की तरह सदा हमारे साथ रहती हैं। इस अवसर पर आदर्श विद्या निकेतन के कला, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 9 के जयेश शर्मा तथा कक्षा 10 के सौरभ सोनी व भारती सिंह को प्रशस्ती पत्र एवं रजत पदक देकर प्रथम ‘श्री रामदयाल चौरसिया स्मृति प्रतिभा सम्मान‘ से पुरस्कृत किया गया। प्रारंभ में संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र पंवार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनेक गणमान्य प्रबृद्धजन भी उपस्थित रहे।
उमेश कुमार चौरसिया
संयोजक
संपर्क-9829482601