नैतिक एवं संस्कारवान शिक्षा से ही प्रगति सम्भव-डॉ. वीणा प्रधान

जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित
03

स्वेटर वितरित करते हुए वीणा प्रधान व एसडीओ प्रसाद, मौजुद अतिथि व छात्राए। फोटो:- नरेन्द्र कृष्णा
स्वेटर वितरित करते हुए वीणा प्रधान व एसडीओ प्रसाद, मौजुद अतिथि व छात्राए। फोटो:- नरेन्द्र कृष्णा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर में नव गठित शान्ता हीरालाल जन कल्याण सोसायटी ब्यावर के तत्वावधान में आज मंगलवार को राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय छावनी रोड़ ब्यावर की 110 छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गए। विद्यालय की इन ज़रूरतमंद छात्राओं को शीत ़़़ऋतु में ठण्ड से राहत मिलेगी वहीं उन्हें अध्ययन करने में भी मदद मिल सकेगी।
स्वेटर वितरण समारोह में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए आईएएस डॉ. वीणा प्रधान ने कहा कि व्यक्ति के जीवन निर्माण में शिक्षा की विशेष भूमिका होती है । नैतिक एवं संस्कारवान शिक्षा से ही देश एवं समाज की प्रगति सम्भव है। अत: विद्यार्थी वर्ग को मेहनत एवं लग्न के साथ विद्यार्जन करने तथा शिक्षकों को अध्यापन में नैतिकता एवं संस्कारों का बीजारोपण करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने अपने सम्बोधन में ब्यावर उनकी मातृभूमि है। कोई व्यक्ति अपने माता-पिता का ़ऋण कभी भी पूरा नहीं चुका सकता । उन्होंने भावुकतापूर्ण उद्बोधन में कहाकि स्वयं के माता-पिता की स्मृति को स्मरणीय बनाने हेतु शान्ता हीरालाल जन कल्याण सोसायटी ब्यावर का हालही में रजिस्टे्रशन कराया गया है। यह सोसायटी पहला प्रयास है तथा आगे भी यह पहला प्रयास नागरिकों के सहयोग से ज़ारी रहेगा।
सोसायटी के इस प्रथम समारोह में सोसायटी सचिव कुमुद बादानी की ओर से यह घोषणा की गई कि छावनी गल्र्स स्कूल की कक्षा 6 से 12 तक में परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को सिल्वर मैडल एवं नकद राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू कोठारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समारोह में नगर परिषद ब्यावर उप सभापति सुनील मून्दड़ा, एसडीओ ब्यावर भगवती प्रसाद , एडीईओ अजमेर केजी वैष्णव, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शरद शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष आलोक प्रधान, आदि ने विचार रखें तथा इस आयोजन की तहदिल से प्रशंसा की। प्रधानाचार्य श्रीमती कोठारी की टीम द्वारा अतिथियों का भावभीना स्वागत किया गया तथा स्मृतिचिन्ह भेंट किये ।
इस मौके पर गणमान्य नागरिकों में राम पंजाबी, रमेश यादव, सुनील कौशिश, केपी चौहान, डॉ. नरेन्द्र पारख तथा डॉ. वीणा प्रधान के परिजनों में गिरीशजी सहित अन्य शिक्षाविद व्यक्ति, व्याख्याता वर्द्धमान जैन सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार तथा छात्राएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सीमा कृपलानी ने किया।

error: Content is protected !!