भाजपा सदस्याता अभियान की समीक्षा बैठक आहूत

bjp logoअजमेर / स्थानीय होटल दाता इन मे भाजपा शहर जिला की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने की। बैठक मे भाजपा के वर्तमान में चल रहे देशव्यापी सदस्याता अभियान पर चर्चा कर दी गई जम्मिेदारियांे की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया की यह एक महाअभियान है, माननीय नरेंद्र भाई मोदी का सपना है की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बने एवं देश भर मे इसके 10 करोड़ सदस्य हो। अत हम सभी कार्यकर्ताओं को इस महायज्ञ मे आहुति देनी चाहिए।
बैठक मे भाजपा सदस्यता अभियान पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता अभियान प्रभारी व महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के क्रम मे प्रत्येक मंडल स्तर पर बनाई गयी 5 सदस्य समिति से शहर जिले की  अब तक के कार्य की प्रगति पर मण्डल संयोजकों से रिपोर्ट ली। कार्य विभाजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी मण्डल संयोजको ने बताया की वार्ड व बूथ स्तर की समितियों का गठन कर लिया गया है व क्षेत्रवार कार्य विभाजन कर बूथ स्तर पर कार्य आरंभ किया जा चुका है। सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने हेतु आग्रह किया तथा इस कार्य को गति प्रदान करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल घीसू गडवाल, तिलक सिंह रावत, सतीश बंसल, विकास सोनागरा, सुलोचना शुक्ला, महामंत्री सुरेंद्रसिंह शेखावत, रमेश सोनी, जयकिशन परवानी, मंत्री नरपत सिंह कच्छवा, रवीन्द्र जसोरिया, दीपेन्द्र ललवानी, राजेश घाटे, अम्रत नहारिया, श्रीमति रश्मि शर्मा, श्रीमती विनोद कंवर, प्रचार मंत्री शरद गोयल सजंय अरोडा कैलाश कच्छावा सीताराम शर्मा जे के शर्मा तुलसी सोनी कंवल प्रकाश रमेश मारू सोहन शर्मा विनीत पारीक जितेन्द्र अरोडा जोगेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे ।
प्रचार मंत्री 
शरद गोयल 9414002132
error: Content is protected !!