देवनानी ने क्षेत्र में 6 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शुभारम्भ

वार्ड 1 एवं 2 में सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर, शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से दो स्थानों पर 06 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।
प्रो. देवनानी ने आज वार्ड 01 में निरंकारी नगर, ज्ञानविहार कॉलोनी में 3 लाख रूपये की लागत से एवं वार्ड 02 में पंचौली चौराहा स्थित नाकोड़ा कॉलोनी में भी 03 लाख रूपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि इन दोनो वार्डो में सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों को बहुत असुविधाऐं हो रही थी इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग पर उनकी सुविधा के लिए क्षेत्र में विकास कार्य स्वीकृत कराये गये है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जहां भी सड़क नाली आदि आवश्यक कार्य कराये जाने की आवश्यकता है उन सभी स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराये जाऐंगे।
इस अवसर पर सीताराम शर्मा, रमेश सोनी, राजकुमार ललवानी, जितेन्द्र चौहान, कल्पना कांसवा, संजय अरोड़ा, अरविन्द पाराशर, सुरेन्द्र उबाणा, पारसमल बोहरा, विजय तत्वेदी, इन्द्रकुमार नानकराम, सूर्यप्रकाश कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!