उर्स की व्यवस्थाओं के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

dargahe urse janda 02अजमेर, 23 अप्रेल। जिला मजिस्ट्रेट व कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक द्वारा सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के  803वें उर्स 2015 के तहत जुम्मे की नमाज एवं कुल की रस्म के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
डाॅ. मलिक के अनुसार कल 24 अप्रेल को जुम्मे की नमाज के अवसर पर निजाम गेट से बुलन्द दरवाजा, महफिलखाने का चिराग व सोनचिराग हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम श्री सी.आर.मीणा, आई.ए.एस. प्रशिक्षु श्री कानाराम एवं सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग श्री के.के.खण्डेलवाल को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संदली मस्जिद से बेगमी दालान, अहाता-ए-नूर तक के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, तहसीलदार पुष्कर श्री गजराज सोलंकी एवं परियोजना प्रबंधक एस.सी.डी.सी. निगम श्री अंजुम ताहिर समा को, जन्नती दरवाजा शाहजहानी मस्जिद का क्षेत्रा हेतु उप सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग श्री भगवत सिंह राठौड़, उप निदेशक आर.आर.टी.आई. श्री राजेश डागा को, निजाम गेट से मोती कटला तक उपनिबंधक राजस्व मण्डल श्री भोज कुमार, तहसीलदार श्री चेतन त्रिपाठी को, पायंती दरवाजा एवं आॅरकाट का दालान हेतु प्रोटोकाॅल अधिकारी डाॅ. राष्ट्रदीप यादव, तहसीलदार श्री रामकुमार टाडा को, छतरी गेट से लंगर खाना गली हेतु सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण श्री कृष्णवतार त्रिवेदी को, मोती कटला से धान मण्डी तक सचिव ए.वी.वी.एन.एल. श्रीमती मेघना चैधरी, तहसीलदार श्री भीम सिंह लखावत को, निजाम गेट से महेश मेडिकल हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री बंशीलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण को, महेश मेडिकल से मदार गेट हेतु उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रियंका जोधावत को, निजाम गेट से कमानी गेट व कमानी गेट से त्रिपोलिया गेट हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री बनवारी लाल, उप पंजीयक श्री काशाीराम चैहान को, सोलखम्बा व झालरा से शाहजनी मस्जिद के पीछे तक के लिए उपायुक्त ए.डी.ए. श्री के.के.गोयल को एवं देहली गेट से महावीर सर्किल हेतु आयुक्त नगर निगम श्रीमती सीमा शर्मा व उप पंजीयक श्री प्रवीण कुमार गुगरवाल को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कुल की रस्म 25/26 अप्रेल 2015 (चंद्र दर्शन के अनुसार) के अवसर पर निजाम गेट से बुलन्द दरवाजा, महफिल खाने का चैक हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम श्री सी.आर.मीणा, आई.ए.एस. प्रशिक्षु श्री कानाराम एवं सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग श्री के.के.खण्डेलवाल को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह संदली मस्जिद से बेगमी दालान, अहाता -ए-नूर तक के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, तहसीलदार श्री गजराज सिंह सोलंकी को, जन्नती दरवाजा, शाहजनी मस्जिद का क्षेत्रा हेतु उपसचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग श्री भगवत सिंह राठौड़, उप निदेशक आर.आर.टी.आई. श्री राजेश डागा को, निजाम गेट से मोती कटला तक उपनिबंधक राजस्व मण्डल श्री भोज कुमार, तहसीलदार श्री चेतन त्रिपाठी को, पायन्ती दरवाजा एवं आॅरकाट का दालान हेतु प्रोटोकाॅल अधिकारी डाॅ. राष्ट्रदीप यादव, तहसीलदार श्री राम कुमार टाडा को एवं कुल की रस्म होने तक सदस्य राजस्व मण्डल श्री मोहम्मद हनीफ को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
error: Content is protected !!