48 घंटो से पानी को तरस रहा अजमेर लाखो लीटर पानी सड़को पर

a1a2अजमेर के मिराज मॉल के सामने आज पाईप लाइन फूटने से लाखो टन पानी व्यर्थ बहता हुआ नजर आया जहाँ पूरा शहर पानी को तरस रहा है 48 घंटो से शहर में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है दूसरी और जहाँ केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवर लाल जाट दिशा निर्देश दे रहे है इस भीषण गर्मी में किसी तरह से पानी की किल्लत न हो वही शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की जलदाय विभाग के अधिकारियो को लेकर ली जा रही बैठके विफल होती नजर आरही है “अफसरशाही अधिकारियो पर इस कदर हावी हो रही है की अधिकारियो को न तो शहर की चिंता है और न ही जनप्रतिनिधियो की और न मंत्रियो का डर , ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि शहर में आज के हालात सामने आये है जहाँ शहर की जनता को 48 घंटे के बाद भी इस भीषण गर्मी में पीने का पानी मुहैया नहीं करवा पा रहे है वही दूसरी और हजारो गेलंन पीने का पानी सुबह से शाम तक अजमेर की सड़को पर व्यर्थ बहता रहा !

Kishor singh solanki
[email protected]
09929598618

error: Content is protected !!