रविवार 6 मार्च को स्थानीय बृज चन्दा गार्डन में ब्यावर डेली न्यूज परिवार का दूसरा स्नेह मिलन संपन्न हवा । आज का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा हृदयस्पर्शी सफल कार्यक्रम रहा ।
अतिथियों के आसन ग्रहण के पश्चात गणेश जी के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक लगा के स्वागत किया गया ।
आज BDN की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि BDN के Brand Ambassador के रूप में राजस्थानी फिल्मो के श्रेष्ठ अभिनेता श्री अरविंदजी ने अपनी लिखित सहमति प्रदान की और देवीशंकर जी भूतड़ा और रामप्रसाद जी कुमावत ने इसकी संयुक्त रूप से अरविन्द कुमार द्वारा ब्रांड एम्बेसेडर के लिए सोंपे गए पत्र को पढ़ कर इसकी घोषणा की गई ।
इस विशेष अवसर पर ग्रुप के अथिति के रूप में निम्न सम्माननीय अथितियों ने भी अपने शब्दों से आशीर्वाद दिया
रामप्रसादजी कुमावत, देवीशंकरजी भूतड़ा, नेमसिंहजी, रमेशजी बंसल, अरविन्द कुमार, संजीवजी माथुर, विजेद्रजी प्रजापति,श्रवणजी जैन,सुनितजी कुमावत, श्रीमती आशाजी खन्ना, महेंद्रजी बजाज एवं ग्रुप सदस्य एंकर श्री निखिलजी जैन श्री संजयजी गहलोत ।
अरविंदजी का ब्यावर से विशेष लगाव जिसमे ब्यावर को ऊचाइयों पर पहुचाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की BDN को अपना मिडिया पार्टनर घोषित किया ।
नेमसिंह जी DYSP जयपुर BDN की उपलब्धियों को गिनाया और Social Media के कारण होने वाले Cyber crime के बारे में विशेष जानकारी दी ।
देवीशंकर जी भूतड़ा ने भी ब्यावर के विकास के लिए इसी BDN के मंच के माध्यम से जनता को साथ चलने एवं अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया ।
रामप्रसादजी ने भी मीडिया में सोशल मीडिया का विशेष योगदान की सराहना की और BDN के सक्रीय रहने के लिए सराहना की । BDN के 3 वर्ष पूर्ण होने पे नर्सरी में प्रवेश करने की उम्र हो गई हे कहा की BDN को अब और बढ़िया तरीके से संचालन कर अपनी जिम्मेदारी से कार्य करने होंगे ।
इसी प्रकार श्री विजेंद्रजी ने भी कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारे भी बनते देखी है
सभी सदस्यों ने अपनी उपिस्थति के साथ साथ प्रतिबद्धता को भी स्वीकार किया ।
विशेष :- BDN ने सभी पूर्व सदस्यों को और नए जुड़ने वाले सदस्यों के लिए एक सदस्यता फ़ार्म रखा हे जिसमे सदस्य को अपनी पूर्ण जानकारी परिचय भर के और एक फोटो लगा के फ़ार्म भरना होगा तभी उसको BDN ग्रुप में सदस्यता मिल पाएगी ।
सभी आगंतुको अतिथियों और ग्रुप सदस्यो ने ख़ुशी जताई की हमें हमारे इस BDN परिवार के सदस्य होना हमारे लिये गौरव की बात है कि हम BDN परिवार के सदस्य है एवं इसकी प्रगति की शुभकामना करते है
साथ ही ग्रुप एडमिन को भी शुभकामनाएं एवं बधाई देते है ।
उपस्थित सदस्यों में पवन जी सोनी अरविन्द जी सोनी सोरभ जी शर्मा जसपाल जी अशोक जी सेन जोली भाई राधेश्याम दर्जी सोनू भाई मनीष जी मेहता नितिन डांगी दिनेश गोयल मनीष बुरड निलेश बुरड गोविन्द जी मनप्रीत मुबारक अली सहित सेकड़ो ग्रुप सदस्य उपस्थित थे । सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया और अपने सुझाव दिए ।
संजय सिंह जी ने अपनी चिर परिचित सदाबाहर आवाज में गाने गाये और उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया । कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी इनके गीत गुनगुनाते नजर आये ।
कार्यक्रम का सफल मंच सचालन ब्यावर के मशहूर एंकर और आवाज के सम्राट निखिल जैन ने किया और उन्होंने अपनी प्रभावित करने वाली शेली से मंच संचालन कर वाह वाही लुटी । निखिल जी का बहुत शुक्रिया आपने अपने अंदाज से सबका मन मोह लिया ।
हेमेन्द्र सोनी @ BDN ब्यावर
Hi